PM Modi on Budget 2026: ‘यह बजट विकसित भारत की नींव है’, पीएम मोदी बोले- अब भारत बनेगा दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था

“वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में पेश किए गए आम बजट 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘ऐतिहासिक’ बताया है”

नई दिल्ली The Politics Again’ संतोष सेठ की रिपोर्ट 

पीएम मोदी ने बजट के बाद अपने संबोधन में कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों का खेल नहीं, बल्कि 2047 तक ‘विकसित भारत’ बनाने का एक सशक्त रोडमैप है।

उन्होंने कहा कि यह बजट भारत की ‘रिफॉर्म एक्सप्रेस’ को नई ऊर्जा देगा और युवाओं के लिए आसमान जितने अवसर खोलेगा।

‘निर्मला जी ने रचा इतिहास, नारी शक्ति का सम्मान’

पीएम मोदी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की तारीफ करते हुए कहा कि लगातार 9वीं बार बजट पेश करना एक नया रिकॉर्ड है, जो देश की महिला शक्ति के सशक्तिकरण को दर्शाता है।

उन्होंने कहा, “आज का बजट ऐतिहासिक है। यह आज की आकांक्षाओं को वास्तविकता में बदलता है और भारत के उज्ज्वल भविष्य की नींव को मजबूत करता है।”

तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनने का रास्ता साफ

प्रधानमंत्री ने देशवासियों को भरोसा दिलाया कि 140 करोड़ भारतीय अब सिर्फ ‘तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था’ से संतुष्ट नहीं हैं, बल्कि हम जल्द से जल्द दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना चाहते हैं।

पीएम ने कहा, “यह एक अनूठा बजट है जो राजकोषीय घाटे (Fiscal Deficit) को कम करने और महंगाई को काबू में रखने के साथ-साथ विकास (Growth) पर भी जोर देता है।”

‘मदर ऑफ ऑल डील्स’ और नए मिशन

पीएम मोदी ने बजट में घोषित योजनाओं को ‘भविष्योन्मुखी’ बताया। उन्होंने विशेष रूप से जिक्र किया:

  • बायो-फार्मा शक्ति मिशन और सेमीकंडक्टर मिशन 2.0।
  • रेयर अर्थ कॉरिडोर और महत्वपूर्ण खनिजों पर जोर।
  • इलेक्ट्रॉनिक्स और खिलौना निर्माण को प्रोत्साहन।

उन्होंने कहा कि “भारत ने ‘मदर ऑफ ऑल डील्स’ पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि इसका अधिकतम लाभ भारत के युवाओं और लघु एवं मध्यम उद्योगों (MSME) तक पहुंचे।”

“प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन के अंत में कहा कि मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत अभियान को इस बजट से नई गति मिलेगी। यह बजट देश की वर्तमान जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ सुनहरे भविष्य का खाका भी तैयार करता है”