राज्यों की खबरे

पटना: करमा पूजा के दौरान गंगा में डूबे 11 लोग, 1 शव बरामद, 6 लापता

पटना में करमा पूजा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा: गंगा नदी में 11 लोग डूबे, 1 का शव बरामद, 6 लापता”

पटना: द पॉलिटिक्स अगेन : संतोष सेठ की रिपोर्ट 

बिहार की राजधानी पटना से सटे बाढ़ अनुमंडल में करमा-धर्मा पूजा का उल्लास उस वक्त मातम में बदल गया, जब मूर्ति विसर्जन के दौरान एक बड़ा और दर्दनाक हादसा हो गया।

बाढ़, अथमलगोला और बख्तियारपुर थाना क्षेत्रों के विभिन्न गंगा घाटों पर विसर्जन और स्नान के दौरान कुल 11 लोग नदी की तेज धार में डूब गए।

स्थानीय लोगों की तत्परता से 4 लोगों की जान बचा ली गई है और एक युवक का शव बरामद कर लिया गया है।

वहीं, एक भाई-बहन समेत 6 लोग अब भी लापता हैं, जिनकी तलाश के लिए युद्ध स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

बख्तियारपुर: 6 युवक डूबे, इकलौते चिराग समेत 2 लापता

बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के चंपापुर गांव के पास गंगा घाट पर मूर्ति विसर्जन करने गए 6 युवक गहरे पानी में चले गए। चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोगों ने 3 युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

  • शव बरामद: देदौर गांव (बबलू बगीचा) निवासी रामेश्वर मोची के पुत्र साहिल कुमार का शव नदी से बरामद कर लिया गया है।

  • लापता: गोलू कुमार (पिता- अनिल कुमार) और बलवीर कुमार (पिता- निर्मल मोची) लापता हैं। बताया जा रहा है कि बलवीर अपने माता-पिता का इकलौता बेटा है।

  • बख्तियारपुर थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि एसडीआरएफ (SDRF) की टीम को बुला लिया गया है।

बाढ़: पोस्ट ऑफिस घाट पर स्नान करते वक्त डूबे 2 किशोर

बाढ़ थाना क्षेत्र के पोस्ट ऑफिस घाट पर मूर्ति विसर्जन के बाद गंगा में स्नान कर रहे 3 किशोर डूबने लगे। लोगों ने एक को बचा लिया, लेकिन दो गहरे पानी में समा गए।

  • लापता किशोरों की पहचान गुलाबबाग नया टोला निवासी पीयूष कुमार (10 वर्ष) और सुजीत कुमार (15 वर्ष) के रूप में हुई है।

  • पीयूष की मां पूजा देवी ने बताया कि उन्होंने ही बेटे को विसर्जन के लिए भेजा था, जिसके बाद दोस्तों के साथ स्नान करने के दौरान यह हादसा हुआ। बाढ़ की अंचलाधिकारी रानी कुमारी की निगरानी में गोताखोर तलाश में जुटे हैं।

अथमलगोला: विसर्जन के दौरान भाई-बहन गंगा में डूबे

तीसरी घटना अथमलगोला थाना क्षेत्र के उस्मानपुर वार्ड नंबर-9 की है, जहां करमा पूजा की मूर्ति विसर्जन के दौरान एक भाई और बहन गंगा में डूब गए।

अथमलगोला थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों की तलाश के लिए एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों का सघन रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।

प्रशासन ने तीनों थाना क्षेत्रों में अलर्ट जारी कर दिया है और नदी किनारों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। लापता लोगों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Santosh SETH

Recent Posts

वाराणसी के युवक का अपहरण, फर्जी असलहा थमाकर पुलिस ने लूटा

खाकी पर गंभीर आरोप: वाराणसी के युवक का अपहरण कर जौनपुर ले गई पुलिस, फर्जी…

26 minutes ago

आयुष्मान भारत के 8 साल: 60 करोड़ लोगों को मिला 5 लाख का हेल्थ कवर

आयुष्मान भारत के 8 साल पूरे: 60 करोड़ लोगों को मिला 5 लाख का हेल्थ…

1 hour ago

आजमगढ़ हत्याकांड का खौफनाक अंत: एनकाउंटर में आरोपी ढेर

आजमगढ़ तिहरे हत्याकांड का खौफनाक अंत: 8 घंटे चले पुलिस एनकाउंटर में आरोपी पिता ढेर,…

5 hours ago

11वां आयुर्वेद दिवस : 5000 वर्ष पुरानी चिकित्सा का आधुनिक अवतार

आयुर्वेद का स्वर्णिम युग: 11वें आयुर्वेद दिवस पर भारत की 5000 पुरानी चिकित्सा का आधुनिक…

5 hours ago

नागपुर में मनेगा 11वां आयुर्वेद दिवस, लॉन्च होगी ‘आयुष विजन 2030’ रिपोर्ट

नागपुर में आज मनेगा 11वां आयुर्वेद दिवस: 'स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद' थीम पर होगा…

5 hours ago

बैंक हड़ताल: 5 डे वर्किंग की मांग पर सरकार की अपील

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील: पीएलआई योजना ली वापस, '5 डे वर्किंग' की मांग…

5 hours ago