लोकसभा: कांग्रेस-माकपा के 8 सांसदों का निलंबन रद्द | Parliament News
“लोकसभा में विपक्ष को बड़ी राहत : कांग्रेस और माकपा के 8 सांसदों का निलंबन हुआ रद्द “
नई दिल्ली : द पॉलिटिक्स अगेन : संतोष सेठ की रिपोर्ट
संसद के बजट सत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है। लोकसभा में विपक्ष के 8 सांसदों का निलंबन तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है।
इन सांसदों को बजट सत्र के पहले चरण के दौरान सदन की अवमानना के आरोप में निलंबित किया गया था।
जिन सांसदों को राहत मिली है, उनमें 7 सांसद कांग्रेस के और 1 सांसद मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के हैं।
किन सांसदों की हुई सदन में वापसी?
लोकसभा से जिन विपक्षी सांसदों का निलंबन वापस लिया गया है, उनमें कांग्रेस के मणिकम टैगोर, अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, गुरजीत सिंह औजला, हिबी ईडन, डीन कुरियाकोस, प्रशांत पडोले, किरण कुमार रेड्डी और माकपा के एस वेंकटेशन शामिल हैं।
गौरतलब है कि निलंबन के बाद से ही ये सभी सांसद कार्यवाही वाले दिन संसद के मकर द्वार पर लगातार धरना दे रहे थे।
कैसे बनी निलंबन वापसी पर सहमति?
सोमवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सभी राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ एक अहम बैठक की।
इसी सर्वदलीय बैठक में इन 8 विपक्षी सांसदों के निलंबन को वापस लेने पर आम सहमति बनी। सदन में कांग्रेस के मुख्य सचेतक ने आसन से सांसदों का निलंबन रद्द करने का अनुरोध किया और विपक्षी सदस्यों के आचरण पर खेद भी व्यक्त किया।
इसके बाद, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने लोकसभा में निलंबन खत्म करने का प्रस्ताव रखा, जिसे सदन ने ध्वनिमत से सर्वसम्मति से पारित कर दिया।
क्यों हुआ था एक्शन?
आपको बता दें कि बीते 3 फरवरी को बजट सत्र के पहले चरण के दौरान इन 8 सांसदों पर यह बड़ी कार्रवाई की गई थी। आरोप था कि इन सांसदों ने आसन की ओर कागज फेंके थे।
इसे सदन की घोर अवमानना मानते हुए, इन सभी को बजट सत्र के बाकी बचे हुए समय के लिए निलंबित कर दिया गया था।
ब्रिक्स बैठक: साझा मुद्रा या 'डी-डॉलराइजेशन' का जिक्र नहीं, स्थानीय मुद्राओं में व्यापार और UPI…
ब्रिक्स 2026: शी जिनपिंग का मध्य पूर्व में शांतिदूत बनने का आह्वान, मनमाने टैरिफ और…
ब्रिक्स समिट 2026: ईरान ने अमेरिका-इज़राइल को ललकारा, समुद्री जंग तेज और ट्रंप ने किया…
ब्रिक्स 2026: नई दिल्ली में वैश्विक दिग्गजों का जमावड़ा, भारत की कूटनीतिक ताकत देख पाकिस्तान…
ब्रिक्स समिट 2026: 20वें वर्ष में BRICS, पीएम मोदी ने दिया 'विशेषाधिकार के पिरामिड' को…
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026: पीएम मोदी का 10-सूत्रीय रोडमैप, 'रूल-टेकर नहीं, रूल-मेकर बने ग्लोबल साउथ'…