National

‘लॉन्ग टर्म वीजा’ वाले पाकिस्तानी हिंदुओं को नहीं छोड़ना पडे़गा भारत

“भारत सरकार ने सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (CCS) के प्रस्ताव के बाद पाकिस्तानी नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाओं को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का फैसला किया है। इस निर्णय के तहत, 27 अप्रैल से पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए गए सभी मौजूदा वैध भारतीय वीजा रद्द कर दिए जाएंगे”

यह कदम जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकवादी हमले के मद्देनजर उठाया गया है, जिसमें 26 लोगों की जान चली गई थी। सरकार इस घटना के जवाब में सख्त कूटनीतिक और सुरक्षा संबंधी कदम उठा रही है। हालांकि वीजा संबंधित भारत सरकार का ये नियम उन पाकिस्तानी नागरिकों पर लागू नहीं होगा, जो पाकिस्तानी हिंदू हैं और जिन्हें लॉन्ग टर्म वीजा दिया गया है, जिसके जरिए वो भारत में रह रहे हैं।

पाकिस्तानी नागरिक 27 अप्रैल तक भारत छोड़ देंगे

विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को एक बयान में कहा, “पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनजर सुरक्षा पर कैबिनेट समिति द्वारा लिए गए निर्णयों के क्रम में, भारत सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों को तत्काल प्रभाव से वीजा सेवाएं निलंबित करने का निर्णय लिया है। भारत द्वारा पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए गए सभी मौजूदा वैध वीजा 27 अप्रैल 2025 से रद्द हो जाएंगे।

भारतीय नागरिकों को पाकिस्तान की यात्रा से बचने की सलाह दी गई

विदेश मंत्रालय ने भारतीय नागरिकों से मौजूदा स्थिति को देखते हुए पाकिस्तान की यात्रा से बचने का भी आग्रह किया। विदेश मंत्रालय ने बताया, “पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए गए मेडिकल वीजा केवल 29 अप्रैल 2025 तक वैध होंगे।

वर्तमान में भारत में मौजूद सभी पाकिस्तानी नागरिकों को संशोधित वीजा की अवधि समाप्त होने से पहले भारत छोड़ देना चाहिए। भारतीय नागरिकों को पाकिस्तान की यात्रा से बचने की दृढ़ता से सलाह दी जाती है। वर्तमान में पाकिस्तान में मौजूद भारतीय नागरिकों को भी जल्द से जल्द भारत लौटने की सलाह दी जाती है।”

Santosh SETH

Recent Posts

उपचुनाव: नंदीग्राम में भाजपा ने किया खेला? ममता की उम्मीदवार ने वापस लिया नाम

पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव में शुक्रवार को ममता बनर्जी के साथ बड़ा खेला…

6 hours ago

अमेरिका को झटका: रूस-चीन ने ईरान प्रतिबंधों वाले प्रस्ताव पर किया वीटो

UNSC में ईरान को लेकर अमेरिका बनाम रूस-चीन टकराव: वीटो से गिरा अमेरिकी प्रस्ताव, परमाणु…

12 hours ago

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: TMC के नाम और ‘फूल-घास’ चिह्न पर रोक

TMC में बड़ी बगावत का असर: चुनाव आयोग ने 'फूल और घास' चुनाव चिह्न और…

13 hours ago

दिल्ली: स्वरूप नगर गैंगरेप-मर्डर केस का खुलासा, परिचित ने ही ली जान

दिल्ली: स्वरूप नगर में ब्लाइंड गैंगरेप-मर्डर केस का 72 घंटे में खुलासा, परिचित ने ही…

13 hours ago

गृह मंत्रालय : शहजाद भट्टी नेटवर्क UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित

गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…

2 days ago

PMAY-U 2.0: 1.25 करोड़ घर स्वीकृत, महिलाओं के नाम हुए 1 करोड़ मकान

प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…

2 days ago