National

भारत ने 1960 की सिंधु जल संधि को सस्पेंड किया, पाकिस्तान को भेजी औपचारिक ‘चिट्ठी’

“भारत सरकार ने 1960 की सिंधु जल संधि को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का ऐलान किया है। जल शक्ति मंत्रालय के जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग की सचिव देवश्री मुखर्जी ने पाकिस्तान के जल संसाधन मंत्रालय के सचिव सैयद अली मुर्तजा को गुरुवार को एक औपचारिक पत्र भेजकर इस फैसले की जानकारी दी”

नई दिल्ली 25 / 04 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

आपको बता दें कि पहलगाम में हुए आतंकी हमलों के बाद भारत ने पाकिस्तान को लेकर कई कड़े कदम उठाए थे जिनमें सिंधु जल संधि को निलंबित करना भी शामिल था। पहलगाम के बैसरन में मंगलवार को हुए आतंकवादी हमले में 26 लोग मारे गए थे।

भारत सरकार की ओर से भेजे गए पत्र में कहा गया है कि भारत ने संधि के अनुच्छेद XII (3) के तहत पाकिस्तान को पहले भी संधि में संशोधन के लिए नोटिस भेजे थे। इन नोटिसों में बदलती परिस्थितियों, जैसे जनसंख्या में भारी वृद्धि, स्वच्छ ऊर्जा विकास की आवश्यकता, और जल बंटवारे से जुड़े मूलभूत अनुमानों में बदलाव का हवाला दिया गया था।

भारत का कहना है कि इन कारणों से संधि के विभिन्न अनुच्छेदों और अनुबंधों के तहत दायित्वों की पुन: समीक्षा जरूरी है। पत्र में पाकिस्तान पर संधि का उल्लंघन करने का भी आरोप लगाया गया है। भारत ने कहा कि पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर में सीमा पार आतंकवाद को लगातार बढ़ावा दिया है, जिसके कारण सुरक्षा अनिश्चितताओं ने भारत को संधि के तहत अपने अधिकारों का पूर्ण उपयोग करने में बाधा डाली है।

इसके अलावा, पाकिस्तान ने संधि के तहत वार्ता शुरू करने के भारत के अनुरोध का जवाब नहीं दिया, जो संधि का स्पष्ट उल्लंघन है। देवश्री मुखर्जी ने पत्र में स्पष्ट किया कि संधि को निलंबित करने का निर्णय भारत सरकार ने गहन विचार-विमर्श के बाद लिया है।

बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनजर भारत सरकार का यह कदम पाकिस्तान को मुसीबत में डाल सकता है क्योंकि यह देश सिंचाई आदि कामों के लिए सिंधु नदी प्रणाली पर बुरी तरह निर्भर है।

Santosh SETH

Recent Posts

‘अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना’ से संवरा आदित्य और खुशी का जीवन

'अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना' से संवरा आदित्य और खुशी का जीवन, जातिगत दीवारें तोड़ पेश…

1 day ago

प्रेरणा : ओडिशा के राजेश ने पुनर्वास सहायता से पाई शराब की लत से मुक्ति

एक नई शुरुआत: पुनर्वास और दृढ़ संकल्प से राजेश ने पाई 23 साल पुरानी शराब…

1 day ago

रक्षा मंत्रालय : GSAT-7C और वरुणास्त्र के लिए 4106 करोड़ का अनुबंध

रक्षा मंत्रालय का ऐतिहासिक कदम: वायुसेना और नौसेना की ताकत बढ़ाने के लिए 4,106 करोड़…

1 day ago

‘विकसित भारत निबंध प्रतियोगिता’ की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

युवाओं के लिए शानदार मौका: 'विकसित भारत निबंध प्रतियोगिता' की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक…

1 day ago

शिक्षा मंत्रालय की NMMSS कार्यशाला, मेघावी छात्रों को मिलेंगे 12,000 रुपये

भोपाल में शिक्षा मंत्रालय की अहम कार्यशाला: NMMSS छात्रवृत्ति के सत्यापन पर जोर, मेधावी छात्रों…

1 day ago

धर्मशाला में आज से दो दिवसीय ई-गवर्नेंस सुधारों पर राष्ट्रीय सम्मेलन

धर्मशाला में 16-17 अक्टूबर को ई-गवर्नेंस सुधारों पर राष्ट्रीय सम्मेलन: AI, साइबर सुरक्षा और डिजिटल…

1 day ago