Breaking News

भारत के जवाब से दहला पाकिस्तान, PoK के कई इलाकों में इमरजेंसी घोषित

“आतंकी ठिकानों पर भारत की मिसाइल स्ट्राइक से पाकिस्तान बुरी तरह से बौखला गया है। पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया था और पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों पर मिसाइल स्ट्राइक किया था”

नई दिल्ली 09 / 05 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

पाकिस्तान भारत की इस कार्रवाई से पाकिस्तान बौखला गया और उसने जम्मू समेत भारत के कई हिस्सों में मिसाइल और ड्रोन से हमला किया है। अब भारत ने पाकिस्तान के इस दुस्साहस का ऐसा जवाब दिया है जिससे पूरा PoK बुरी तरह से दहल गया है।

पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, PoK के कई इलाकों में इमरजेंसी घोषित हो गई है। कोटली पीओजेके के तत्ता पानी, खोई रत्ता और नकियाल सेक्टरों में भारतीय सेना द्वारा बड़े पैमाने पर जवाबी हमला किया गया है। PoK के कोटली में जबरदस्त नुकसान हुआ है। सभी स्थानीय अस्पतालों में आपातकाल घोषित कर दिया गया है। टीट्रिनोट, अब्बासपुर भी भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई की जद में आए हैं।

पाकिस्तान के हमले विफल

पाकिस्तान ने गुरुवार की रात को भारत के जम्मू, पठानकोट, उधमपुर एवं कुछ अन्य स्थानों पर सैन्य प्रतिष्ठानों पर मिसाइल एवं ड्रोन से हमला किया। अखनूर, सांबा, बारामूला और कपुवाड़ा तथा विभिन्न स्थानों पर विस्फोट और सायरन की आवाज सुनी गयीं।

वहीं, राजस्थान के जैसलमेर में भी पाकिस्तान ने मिसाइल दागी हैं। हालांकि, भारतीय सेना ने इन हमलों को पूरी तरह से विफल कर दिया है। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि भारत अपनी संप्रभुता की रक्षा करने और अपने लोगों की रक्षा करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

पाकिस्तानी सेना द्वारा भारतीय क्षेत्र में 100 से अधिक मिसाइल दागे गए थे। उन सभी मिसाइलों को भारतीय सेना ने तबाह कर दिया। भारतीय सेना ने पाकिस्तान के तीन लड़ाकू विमानों को एयर डिफेंस सिस्टम से मार गिराया है। इसके अलावा पाकिस्तान के AWACS सिस्टम को भी भारतीय सेना ने बर्बाद कर दिया है।

Santosh SETH

Recent Posts

राजस्थान निकाय चुनाव: पाली-अजमेर में कांग्रेस को झटका, BJP के बने मेयर।

राजस्थान निकाय चुनाव: पाली और अजमेर में बड़ा उलटफेर, सबसे बड़ी पार्टी होने के बावजूद…

6 minutes ago

जौनपुर में भव्य श्रीराम कथा, कलश यात्रा पर हेलीकॉप्टर से होगी पुष्पवर्षा

जौनपुर: बीआरपी इंटर कॉलेज मैदान में होगी भव्य श्रीराम कथा, कलश यात्रा पर हेलीकॉप्टर से…

3 hours ago

लखीमपुर खीरी गोलीकांड: युवक ने शिक्षिका को मारकर की आत्महत्या

लखीमपुर खीरी के स्कूल में दिनदहाड़े खौफनाक गोलीकांड: सिरफिरे युवक ने शिक्षिका की हत्या कर…

4 hours ago

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो: सीएम योगी ने जनता के नाम लिखी ‘पाती’

सीएम योगी ने यूपी की जनता के नाम लिखी 'पाती': 4 करोड़ को मिला रोजगार,…

4 hours ago

AI की बगावत: मशीनें छिपा रहीं गलतियां, क्या 10 साल में खत्म होगी दुनिया?

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की बगावत: क्या 10 साल में खत्म हो जाएगी दुनिया? नई दिल्ली:…

4 hours ago

एशियन गेम्स 2026: सुचिका ने MMA में जीता ब्रॉन्ज़, शूटिंग टीम को सिल्वर

एशियन गेम्स 2026: सुचिका तारियाल ने MMA में रचा इतिहास, भारत को दिलाया पहला मेडल;…

4 hours ago