“भारत ने पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले का भले ही 6-7 मई की रात बदला ले लिया हो, लेकिन ऑपरेशन सिंदूर को अभी खत्म करने का ऐलान नहीं किया है। इससे पाकिस्तान में दहशत कायम है। पाकिस्तान एलओसी पर लगातार फायरिंग कर रहा है। गुरुवार को भी पाकिस्तान ने एलओसी पर गोले और मोर्टार दागे। हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। अधिकांश लोग सीमावर्ती इलाकों को गुरुवार को छोड़कर सुरक्षित ठिकानों पर चले गए हैं”
नई दिल्ली 08 / 05 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
इससे पहले 6-7 मई की रात भारत ने मिसाइल हमले में पाकिस्तान में हाफिज सईद, मसूद अजहर के आतंकी ठिकानों को भी ध्वस्त कर दिया है। लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिद्दीन के आतंकी ठिकानों पर भीषण बमबारी से पाकिस्तान में हाहाकार मचा है।
पाकिस्तान भारत से इस हमले का बदला लेने की धमकी दे रहा है। इधर भारतीय सेना भी पाकिस्तान को जवाब देने के लिए तैयार है। इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रंप ने पाकिस्तान पर भारत के हमले पर दिया बड़ा बयान, कहा-भारत ने जैसे के साथ तैसा किया।
भारत के हमले में रावलपिंडी का स्टेडियम तबाह
भारत के हमले में रावलपिंडी का स्टेडियम तबाह हो गया है। भारत के इस हमले के बाद से पूरे पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है। पाक सेना ने इस बात का दावा किया है।
अमेरिका ने जारी की एडवाइजरी
अमेरिका ने अभी सभी नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। जिसमें सभी से पाकिस्तान के लाहौर और पंजाब छोड़ने को कहा है। अमेरिका ने कहा या तो वो लाहौर छोड़ दें या फिर किसी सुरक्षित जगह चले जाएं।
जैश के हेडक्वार्टर के बंकर में छिपा था रऊफ अजहर
भारत ने आतंकी रऊफ अजहर को मार गिराया है। वह पाकिस्तान के बहावलपुर में रह रहा था। जैश के हेडक्वार्टर के बंकर में रऊफ अजहर छिपा था। भारत के टारगेटेड मिसाइल हमले में रउफ अजहर मारा गया है। राफेल की फायर की गई SCALP मिसाइल ने बंकर को भेद दिया। भारतीय सेना ने जैश के बंकर में ही आतंकी अजहर की कब्र बना दी।
राजस्थान में 4 जगहों पर हमले की कोशिश
पाकिस्तान द्वारा राजस्थान में 3 जगह नहीं 4 जगहों पर हमले की कोशिश हुई है। इसमें नाल बीकानेर, उत्तरलाई बाड़मेर, फलोदी जोधपुर और जैसलमेर शामिल हैं।
पाकिस्तान में खाली कराया जा रहा मिलिट्री बेस
पाकिस्तान के रहमियार खान में मिलिट्री बेस को खाली कराया जा रहा है। भारत ने ऑपरेशन सिंदूर को जारी रखने का ऐलान किया है। इसके बाद से पाकिस्तान में हड़कंप मचा हुआ है।
जैसलमेर में भारत ने पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया
जैसलमेर सरहद के पास पाकिस्तानी ड्रोन से हमले की कोशिश की गई। ड्रोन को सर्विलेंस जाम कर भारत ने मार गिराया।
पाकिस्तान के बड़े हमले की साजिश नाकाम
पाकिस्तान ने भारत के 15 शहरों पर मिसाइल दागे थे, लेकिन एयर डिफेंस सिस्टम ने सभी मिसाइलों को मार गिराया।
या खुदा हमें बचा ले, संसद में रोया पाकिस्तानी सांसद
भारत के हमलों के बीच पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है। भारत ने रावलपिंडी के क्रिकेट स्टेडियम को तबाह कर दिया है। पाकिस्तान की संसद में सांसद ताहिर इकबाल के रोने का वीडियो सामने आया है। इसमें वह भारत के हमलों से डर कर बोल रहा है कि या खुदा आज हमें बचा ले।
राज्यसभा और बिहार विधान परिषद चुनाव की तारीखों का ऐलान: यूपी, उत्तराखंड और बंगाल की…
वरिष्ठ नागरिकों को सशक्त बना रही सरकार: 'अटल वयो अभ्युदय योजना' से 8.5 लाख बुजुर्गों…
NHAI ने जारी किए हाई-स्पीड नेशनल हाईवे के नए नियम: यातायात के अनुसार तय होगी…
दिल्ली हुई शर्मसार: कालकाजी मंदिर के पीछे जंगल में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म,…
सेमीकंडक्टर हब बनने की राह पर भारत: अश्विनी वैष्णव की चेतावनी- साइबर हमले, दुष्प्रचार और…
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 IAS अधिकारियों का तबादला, 14 जिलों को मिले नए…