संभल हिंसा का पाक कनेक्शन आया सामने, जांच जारी

“संभल में हुई हिंसा को लेकर जांच-पड़ताल जारी है। अब हिंसा के पाकिस्तान से तार जुड़ते नजर आ रहे हैं। हिंसा वाली जगह पर मंगलवार को फॉरेंसिक, एलआईयू टीम,एएसपी श्रीश चंद्र, सीओ संभल अनुज चौधरी और सीओ असमोली आलोक कुमार सिद्धू सहित अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन चलाया”
संभल 04 / 12 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट
सर्च अभियान में टीम को मौके से मिले पाकिस्तान की फैक्ट्री में बने 9 एमएम का 1 मिस फायर और 1 खाली कारतूस मिला है। इसके अलावा यूएसए के कारतूस बरामद हुए हैं। फॉरेंसिक टीम ने मौके से कुल 6 कारतूस बरामद किए हैं।
सर्च अभियान बुधवार को फिर चलाया जाएगा। इस विषय में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि संभल हिंसा में दो एसआईटी बनाकर जांच की जा रही है। एसपी ने बताया कि पाकिस्तान ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के 9 एमएम के एक मिसफायर और एक खोखा बरामद हुआ है।
इसके अलावा एक 12 बोर का विंचेस्टर मेड इन यूएसए कारतूस मिला है। कुल मिलाकर पांच फायर कारतूस और एक मिस फायर कारतूस मिले हैं। मामले में आज फिर कार्रवाई की जाएगी। बाइट- कृष्ण कुमार बिश्नोई,पुलिस अधीक्षक, संभल
Santosh SETH

Recent Posts

पाकिस्तान: महंगाई के खिलाफ गधा-गाड़ी से सिंध असेंबली पहुंचे विधायक

पाकिस्तान में महंगाई का 'पेट्रोल बम': गधा-गाड़ी से सिंध असेंबली पहुंचे PTI विधायक, सरकार के…

15 minutes ago

राष्ट्रपति ने 5 राज्यों के उच्च न्यायालयों में 14 नए जज किए नियुक्त

न्यायपालिका में 14 नए जजों की नियुक्ति: राष्ट्रपति ने दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, झारखंड और कर्नाटक…

34 minutes ago

जौनपुर में डबल मर्डर: खेत के विवाद में भाई ने मां-बहन को कुल्हाड़ी से काटा

जौनपुर में दिल दहलाने वाली वारदात: 'सगड़ी' ले जाने के विवाद में छोटे भाई ने…

11 hours ago

उपचुनाव: नंदीग्राम में भाजपा ने किया खेला? ममता की उम्मीदवार ने वापस लिया नाम

पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव में शुक्रवार को ममता बनर्जी के साथ बड़ा खेला…

23 hours ago

अमेरिका को झटका: रूस-चीन ने ईरान प्रतिबंधों वाले प्रस्ताव पर किया वीटो

UNSC में ईरान को लेकर अमेरिका बनाम रूस-चीन टकराव: वीटो से गिरा अमेरिकी प्रस्ताव, परमाणु…

1 day ago

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: TMC के नाम और ‘फूल-घास’ चिह्न पर रोक

TMC में बड़ी बगावत का असर: चुनाव आयोग ने 'फूल और घास' चुनाव चिह्न और…

1 day ago