महाराष्ट्र – छटा धुंध: फडणवीस सीएम तो एकनाथ शिंदे और अजित पवार उपमुख्यमंत्री बनेंगे

“महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री को लेकर जारी सस्पेंस पर आज विराम लग गया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक में देवेंद्र फडणवीस को नेता चुना गया। बीजेपी विधायक दल की बैठक में नेता चुने जाने के बाद देवेंद्र फडणवीस ने विधायकों को संबोधित किया”

महाराष्ट्र 04 / 12 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

इस दौरान उन्होंने पर्यवेक्षक निर्मला सीतारमण, विजय रुपाणी समेत पार्टी विधायकों का आभार व्यक्त किया। साथ ही बीजेपी आला कमान को भी उन्होंने धन्यवाद और आभार जताया। फडणवीस ने चुनाव के दौरान दिए गए नारे को दोहराते हुए कहा कि एक हैं तो सेफ हैं और मोदी है तो मुमकिन है।

देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि प्रचंड जनादेश के बाद हमारी बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। हमें जनता के लिए लगातार काम करते रहना होगा। हम राजनीति में बड़ा लक्ष्य लेकर चल रहे हैं।  मुझे प्रधानमंत्री बनाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार। पीएम मोदी के नेतृत्व में नया भारत तैयार हो रहा है। 

जो वादे किये हैं पूरा करेंगेः देवेंद्र फडणवीस

फडणवीस ने कहा कि हमें जिम्मेदारी का अहसास दिलाने वाला यह जनादेश है। हमने जो वादे किए हैं उसे पूरा करने की जिम्मेदारी तो है ही साथ ही प्रदेश को आगे ले जाने के लिए भी हमें कड़ी मेहनत करनी होगी। बता दें कि देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। वह गुरुवार को शाम पांच बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

इन नेताओं ने किया प्रस्ताव का समर्थन

बता दें कि बीजेपी के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस गुरुवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। बुधवार को हुई विधायक दल की बैठक में उन्हें नेता चुना गया। देवेंद्र फणडवीस के नाम का प्रस्ताव चंद्रकांत पाटिल ने रखा।

दूसरा प्रस्ताव सुधीर मुनगंटीवार ने रखा। इसके बाद पंकजा मुंडे, प्रवीण दरेकर, रवींद्र चव्हाण, संजय कुंटे, पूर्व मंत्री विधायक अशोक उईके, मेघना बोर्डिकर, योगेश सागर, संभाजी पाटिल नीलंगेकर, गोपीचंद पड़लकर, आशीष शेलार ने समर्थन किया। 

महाराष्ट्र में 20 नवंबर को हुए चुनाव में भाजपा ने भारी सफलता हासिल की और राज्य की 288 विधानसभा सीट में से 132 सीट हासिल की, जो राज्य में उसका अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। अपने सहयोगियों एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के साथ, भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति के पास 230 सीट का भारी बहुमत है। 

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 20 नवंबर को हुए थे। भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस को महाराष्ट्र भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर भाजपा नेता राम कदम ने कहा, “यह बहुत खुशी की बात है कि महाराष्ट्र विधायक दल ने विधायक दल के नेता के तौर पर देवेंद्र फडणवीस का नाम चुना है… देवेंद्र फडणवीस के नाम के चयन से महाराष्ट्र में दिवाली जैसा माहौल है। जैसे 2014 से 2019 तक महाराष्ट्र में विकास कार्य हुए, वैसे ही अब भी होंगे

Santosh SETH

Recent Posts

इजरायल में नई सरकार की कवायद के बीच भारत ने साफ किया रुख

इजरायल में नई सरकार के गठन पर भारत ने साफ किया रुख, गादी आइजेनकोट के…

15 hours ago

यूपी चुनाव 2027: क्या ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद आएंगे साथ?

यूपी चुनाव 2027: BJP को रोकने के लिए ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद का 'हाथ' मिलेगा?…

15 hours ago

रामपुर: CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की सरेआम हत्या

रामपुर में सरेआम 'खूनी खेल': CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की गोलियों से…

15 hours ago

सोनिया गांधी की नई किताब: ‘बिलोंगिंग’ में खुलासा, PM पद क्यों ठुकराया

सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा: 'मैं अंदर से टूटी थी, राहुल-प्रियंका के डर के कारण…

24 hours ago

दिल्ली : 16 नवंबर को छठ पूजा पर सार्वजनिक अवकाश घोषित

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: 16 नवंबर को 'छठ पूजा' पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, यहां…

24 hours ago

जौनपुर : बसरा गाँव में दिवाली पर खूनी खेल; घर में घुसकर हत्या

जौनपुर: दिवाली के जश्न के बीच बसरा गांव में 'खूनी खेल', पुरानी रंजिश में घर…

24 hours ago