Breaking News

पहलगाम आतंकी हमला : शुभम की मौत का बदला लिया जाएगा – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

“पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए शुभम के परिजनों से मिलने के बाद सीएम योगी रोते हुए बाहर निकले। इससे पहले सीएम ने शुभम के परिजनों से मिलकर बात की थी। साथ ही, पत्नी ऐशान्या से पहलगाम में हुए पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली थी”

कानपुर 24 / 04 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

इसके बाद सीएम ने परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि आप परेशान न हो…शुभम की मौत बदला लिया जाएगा। कहा कि सरकार आपके साथ है…हर संभव मदद की जाएगी। आप सभी को किसी भी तरह से कमजोर नहीं पड़ना है। कड़ी कार्रवाई होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आतंकवादियों की कायराना और क्रूर हरकत है। जिस तरह से मां-बहनों के सामने उनके सिंदूर को उजाड़ा गया है। जल्द ही देश और दुनिया के लोग उनका अंजाम देखेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सीसीएस की बैठक में जो फैसले लिए गए हैं। इसका असर बहुत जल्द दिखेगा।
ऐशान्या ने कहा- हमें कड़ा बदला चाहिए
शुभम की पत्नी ऐशान्या ने मुख्यमंत्री से कहा उन्हें कड़ा बदला चाहिए। वहीं, पिता संजय ने कहा कि दो टके के आतंकवादी भारत सरकार को चुनौती देकर चले गए। मेरी बहू से कहा कि मोदी को बता देना, इसलिए तुम्हें नहीं मार रहा हूं। सरकार को ऐसी कार्रवाई करनी चाहिए कि आतंकी सात पुश्तों तक किसी को मारना भूल जाएं।
Santosh SETH

Recent Posts

जौनपुर : 41 लाख की लूट का खुलासा, आरोपी 35 लाख के साथ गिरफ्तार

जौनपुर: 41 लाख की लूट का पर्दाफाश, खुद को हाईकोर्ट का वकील बताने वाला आरोपी…

5 hours ago

जौनपुर: सुरेरी थाने में ट्रेनी सिपाही अभिषेक सिंह ने लगाई फांसी

जौनपुर: सुरेरी थाने में 2025 बैच के ट्रेनी सिपाही ने लगाई फांसी, पुलिस महकमे में…

5 hours ago

ग्रामीण परिवर्तन के शिल्पकार: सामुदायिक कैडर बदल रहे भारत की तस्वीर

ग्रामीण परिवर्तन के जमीनी शिल्पकार: कैसे सामुदायिक कैडर बदल रहे हैं ग्रामीण भारत की तस्वीर"…

6 hours ago

पीएम-अजय योजना: अनुसूचित जाति का समग्र विकास

पीएम-अजय (PM-AJAY) योजना से बदल रही अनुसूचित जाति समुदायों की तस्वीर, 16 हजार से अधिक…

6 hours ago

दिशा 2.0: गोवा में न्याय विभाग की क्षेत्रीय कार्यशाला आज

दिशा 2.0: न्याय विभाग द्वारा आज गोवा में क्षेत्रीय कार्यशाला का आयोजन, 'न्याय प्रबोध' अभियान…

6 hours ago

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने की सोशल मीडिया कार्यशाला की अध्यक्षता

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने की राष्ट्रीय सोशल मीडिया कार्यशाला की अध्यक्षता, 'मिशन यूपी' के…

6 hours ago