Breaking News

छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर 5 नक्सलियों के मारे जाने की खबर

“छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ में पांच माओवादियों के मारे जाने की खबर है। इनमें से तीन माओवादियों के शव बरामद कर लिए गए हैं”

बीजापुर, 24 अप्रैल 2025 कृष्णा सोनी की रिपोर्ट
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कर्रेगट्टा की पहाड़ी के जंगलों में पिछले दो दिनों से नक्सल विरोधी ऑपरेशन जारी है। छत्तीसगढ़, तेलंगाना और महाराष्ट्र के विभिन्न सुरक्षा बलों ने पहाड़ियों में माओवादियों के संगठन के शीर्ष नेताओं की उपस्थिति के बारे में एक खुफिया सूचना प्राप्त होने के बाद यह ऑपरेशन शुरू किया है।
सुरक्षा बलों ने पहाड़ी को घेर लिया है। महाराष्ट्र, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ समेत तीनों राज्यों के पुलिस के आला अधिकारी इस पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं, राज्य पुलिस और सीआरपीएफ के शीर्ष अधिकारी भी ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं। इसके अलावा ड्रोन के जरिये भी निगरानी की जा रही है। बताया गया है कि यह माओवादियों के खिलाफ सबसे बड़े संयुक्त ऑपरेशन में से एक है।
Santosh SETH

Recent Posts

दिवाली के बाद गैस चेंबर बनी दिल्ली, कई इलाकों में AQI 400 के पार

दिवाली के जश्न के बाद गैस चेंबर में तब्दील हुई दिल्ली-NCR: धुएं से घुटी सांसें,…

11 hours ago

अरुणाचल: तवांग में श्रद्धालुओं ने किए भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों के दर्शन

अरुणाचल प्रदेश : तवांग में 31,000 श्रद्धालुओं ने किए भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों के…

12 hours ago

सीएम योगी ने वनटांगिया संग मनाई दिवाली, कई परियोजनाओं की दी सौगात

'एक के लिए गांधी-नेहरू, दूसरे के लिए सैफई परिवार': सीएम योगी ने वनटांगिया समुदाय संग…

12 hours ago

AIMIM नेता वारिस पठान का दावा- ‘एक दिन अब्दुल बनेगा यूपी का CM’

"एक दिन अब्दुल बनेगा UP का CM और भारत का प्रधानमंत्री": वारिस पठान का बड़ा…

13 hours ago

PM मोदी ने बस्तर में जवानों संग मनाई दिवाली, कहा- आप मेरा परिवार’

'आप सभी मेरा परिवार हैं...: PM मोदी ने नक्सल प्रभावित रहे बस्तर में जवानों संग…

13 hours ago

PM मोदी ने दी देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं, जवानों संग मनाएंगे पर्व

PM मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं: कहा- 'रोशनी का यह पर्व अंधेरे…

2 days ago