Breaking News

Pahalgam Attack : आतंकी हमले के बाद एक्शन में योगी सरकार, चार पाकिस्तानी महिलाओं को वापस भेजा

“जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सरकार एक्शन में आ गई है। विजिटर वीजा पर आई पांच पाकिस्तानी महिलाओं में से चार को गुरुवार को बुलंदशहर से वापस पाकिस्तान भेज दिया गया”

बुलंदशहर 24 / 04 / 2025 मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 

पाकिस्तान से आई पांचों महिलाएं अपने रिश्तेदारों के यहां आई थीं। एलआईयू की टीम ने रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की है। बता दें कि केंद्र सरकार ने सभी पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घंटे के अंदर भारत छोड़ने के लिए कहा है। सरकार द्वारा वापस न लौटने पर संबंधितों को वीजा कैंसिल करने के आदेश दिए गए थे। उसी के मद्देनजर इन महिलाओं को पाकिस्तान भेजा गया है। 

बुलंदशहर से बाघा-अटारी बॉर्डर के लिए रवाना हुईं

चार महिलाओं को बुलंदशहर से बाघा-अटारी बॉर्डर के रास्ते पाकिस्तान भेजा गया है। इनकी पहचान रुदाबा, नौशाबा, खालिदा और सबाहत के तौर पर हुई है। 

गाजियाबाद कोतवाली क्षेत्र में शॉर्ट टर्म वीजा पर पाकिस्तान से आए दो बच्चों को वापस भेजा जाएगा।

विदेशी पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) दिल्ली से जिले की लोकल इंटेलिजेंस यूनिट (एलआईयू) को कैला भट्ठा कालोनी में शॉर्ट टर्म वीजा से आए दो बच्चों की जानकारी मिली है। टीम ने दोनों बच्चों का सत्यापन कर एफआरआरओ को रिपोर्ट भेज दी है। बताया गया कि दोनों बच्चों की उम्र तीन और पांच वर्ष है। उनकी मां भारतीय मूल निवासी है जबकि पिता पाकिस्तानी है।

Santosh SETH

Recent Posts

जौनपुर : 41 लाख की लूट का खुलासा, आरोपी 35 लाख के साथ गिरफ्तार

जौनपुर: 41 लाख की लूट का पर्दाफाश, खुद को हाईकोर्ट का वकील बताने वाला आरोपी…

5 hours ago

जौनपुर: सुरेरी थाने में ट्रेनी सिपाही अभिषेक सिंह ने लगाई फांसी

जौनपुर: सुरेरी थाने में 2025 बैच के ट्रेनी सिपाही ने लगाई फांसी, पुलिस महकमे में…

5 hours ago

ग्रामीण परिवर्तन के शिल्पकार: सामुदायिक कैडर बदल रहे भारत की तस्वीर

ग्रामीण परिवर्तन के जमीनी शिल्पकार: कैसे सामुदायिक कैडर बदल रहे हैं ग्रामीण भारत की तस्वीर"…

6 hours ago

पीएम-अजय योजना: अनुसूचित जाति का समग्र विकास

पीएम-अजय (PM-AJAY) योजना से बदल रही अनुसूचित जाति समुदायों की तस्वीर, 16 हजार से अधिक…

6 hours ago

दिशा 2.0: गोवा में न्याय विभाग की क्षेत्रीय कार्यशाला आज

दिशा 2.0: न्याय विभाग द्वारा आज गोवा में क्षेत्रीय कार्यशाला का आयोजन, 'न्याय प्रबोध' अभियान…

6 hours ago

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने की सोशल मीडिया कार्यशाला की अध्यक्षता

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने की राष्ट्रीय सोशल मीडिया कार्यशाला की अध्यक्षता, 'मिशन यूपी' के…

6 hours ago