Breaking News

ऑपरेशन सिंदूर : अजीत डोभाल का 26 साल पुराना प्रण हुआ पूरा

“भारत ने ऑपरेशन सिंदूर में कंधार हाइजैकिंग के मास्टरमाइंड रऊफ अजहर को मार गिराया है।  अजीत डोभाल ने 26 साल पुराना संकल्प पूरा कर लिया है. रऊफ अजहर कई आतंकी हमलों में शामिल था”

नई दिल्ली 08 / 05 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

पाकिस्‍तान में आतंकी ठ‍िकाने ध्‍वस्‍त कर भारत ने एक साथ कई आतंकी हमलों का ह‍िसाब चुकता क‍िया है। 24 दिसंबर 1999 का कंधार हाइजैंक‍िंग कांड आपको याद होगा, जब काठमांडू से लखनऊ आ रही फ्लाइट को आतंक‍ियों ने अगवा कर ल‍िया और बंदूक की नोक पर कंधार ले गए।

इस विमान में 176 यात्रियों के अलावा पायलट समेत क्रू के 15 लोग सवार थे। आतंकी मौलाना मसूद अजहर को छुड़ाना चाहते थे, जो भारत की जेल में कैद था। यात्रियों को बचाने का कोई रास्‍ता नजर नहीं आ रहा था. कहा जाता है, तब एनएसए अजीत डोभाल ने निगोश‍िएशंस क‍िए।

भारी मन से आतंकी मसूद अजहर जो छोड़ना पड़ा। तब उन्‍होंने इसके गुनगहारों को जहन्‍नुम पहुंचाने का संकल्‍प ल‍िया था। आज 26 साल पुराना अजीत डोभाल का वो संकल्‍प पूरा हो गया। जब खबर आई क‍ि ऑपरेशन स‍िंदूर में IC 814 कंधार हाइजैकिंग का मास्टरमाइंड रऊफ अजहर मार ग‍िराया गया है। 

रऊफ अजहर जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर का छोटा भाई था। मुंबई से लेकर संसद भवन तक और पठानकोट से लेकर पुलवामा तक, कई आतंकी हमलों में वह शामिल रहा है। एजेंसियां वर्षों से उसे ठ‍िकाने लगाने की कोश‍िश कर रही थीं।

इस आतंकी को अमेरिका भी तलाश रहा था, क्‍योंक‍ि इसी शख्‍स की मदद से अमेर‍िकी यात्री डेन‍ियल पर्ल को मारा गया था। अमेर‍िका तो इसे ढूंढ नहीं पाया, लेकिन अब भारत ने इसे मारकर बदला ले ल‍िया है।  राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने इस ऑपरेशन को अंजाम देकर पुराना हिसाब-किताब बराबर कर लिया है। 

कंधार हाइजैकिंग और अजीत डोभाल की भूमिका

कंधार हाइजैक‍िंग के वक्‍त अजीत डोभाल इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के एड‍िशनल डायरेक्‍टर थे। उन्‍हें पाकिस्तान और अफगानिस्तान मामलों का एक्‍सपर्ट माना जाता था। इसल‍िए आतंक‍ियों से निपटने की ज‍िम्‍मेदारी उन्‍हें ही सौंपी गई।

उन्‍होंने कंधार में तालिबान से सीधी बातचीत शुरू की। यह बेहद चुनौतीपूर्ण था क्योंकि तालिबान सरकार को भारत मान्यता नहीं देता था और बातचीत का हर शब्द रणनीतिक रूप से नपा-तुला होना था। तब डोभाल के सामने अपने यात्रियों को छुड़ाने की चुनौती थी।

ये भी देखना था क‍ि भारत की संप्रभुता से कोई समझौता न हो। आख‍िर में उन्‍होंने आतंकी मसूद अजहर को छोड़ने का विकल्‍प चुना। तब अजीत डोभाल ने इसे जहर के घूंट की तरह पी ल‍िया था। आज उसका ह‍िसाब बराबर हो गया। 

Santosh SETH

Recent Posts

चावल की महंगाई पर सरकार की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: 4 बड़े फैसले

चावल की कीमतों पर लगाम लगाने के लिए सरकार का बड़ा 'एक्शन': व्यापारियों के लिए…

5 hours ago

कैंसर की 137 दवाएं 70% तक सस्ती, मरीजों को 3357 करोड़ की बचत

कैंसर के मरीजों के लिए बड़ी राहत: 137 जीवनरक्षक दवाएं हुईं 70% तक सस्ती, सरकार…

5 hours ago

जौनपुर: दिशा समिति की बैठक में किये गए पांच बड़े फैसले

जौनपुर 'दिशा' समिति की बैठक: विकास कार्यों की हुई गहन समीक्षा, सांसद बाबू सिंह कुशवाहा…

6 hours ago

जौनपुर: किसानों की आय बढ़ाने की पहल, 200 कृषकों को बंटे मुफ्त प्याज बीज

जौनपुर के किसानों के लिए खुशखबरी: उद्यान विभाग ने 200 कृषकों को बांटे 'मुफ्त प्याज…

6 hours ago

जौनपुर: रोजगार मेले में जनपद के 589 युवाओं को मिला रोजगार

जौनपुर रोजगार मेला: युवाओं के सपनों को मिली उड़ान, 22 कंपनियों ने 589 अभ्यर्थियों को…

6 hours ago

दिवाली: खुशियों का पर्व या प्रदूषण का संकट? पर्यावरण बनाम राजनीति का द्वंद्व

प्रकाश का पर्व या सांसों का संकट? दिवाली पर प्रदूषण और उस पर होती 'सियासत'…

6 hours ago