ऑपरेशन सिन्दूर

ऑपरेशन महादेव : मारे गए पहलगाम के आतंकी

“ऑपरेशन महादेव में सुरक्षाकर्मियों ने तीन पाकिस्तानी आतंकियों को मार गिराया जो पहलगाम आतंकी हमले में शामिल थे” 

नई दिल्ली 30 / 07 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के संयुक्त, समन्वित और लंबे अभियान में, 28 जुलाई को पहलगाम हमले की साजिश रचने वाले तीन कट्टर पाकिस्तानी आतंकवादियों को मार गिराया गया।

आतंकवादियों की पहचान सुलेमान शाह उर्फ फैसल जाट, हमजा अफगानी और जिबरान भाई के रूप में हुई है। घटनास्थल से दो एके सीरीज राइफलें, एक एम4 राइफल और भारी मात्रा में गोला-बारूद और युद्ध सामग्री बरामद की गई है। 

शनिवार को पहलगाम हमलावरों द्वारा इस्तेमाल किए गए एक चीनी सैटेलाइट फोन से निकले सिग्नल से उनका पता चल गया और उसके बाद सेना ने ऑपरेशन शुरू किया।

पिछले 17 दिनों में दूसरी बार सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस श्रीनगर शहर के बाहरी इलाके में दाचीगाम के जंगलों में ज़बरवान रेंज में रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण महादेव पीक के लिडवास मैदान के पास मुलनार पीक पर पहुंची और इसे ऑपरेशन महादेव नाम दिया गया।

बरामद हुआ युद्ध का सामान और सैटेलाइट फोन

मारे गए पाकिस्तानी आतंकवादियों के पास से ज़ब्त किए गए हथियारों, गोला-बारूद और विस्फोटकों सहित वो सैटेलाइट फोन भी मिला जिससे सेना को सुराग मिला था।

गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में इसकी जानकारी दी और बताया कि मारे गए ये तीनों वही आतंकवादी हैं जिन्होंने 22 अप्रैल को 26 नागरिकों की हत्या की थी। सूत्रों के अनुसार इन हमलावरों ने 11 जुलाई को बैसरन इलाके में भी पहलगाम हमले को अंजाम देने से पहले सैटेलाइट फोन का इस्तेमाल किया था।

तब से सेना और पुलिस की कई टीमें रात में भी उनकी तलाश कर रही थीं, जिससे वो बार-बार अपने ठिकाने बदल रहे थे और जंगल में छुपकर बैठे थे।सूत्रों के मुताबिक आतंकी तंबू में आराम कर रहे थे कि सेना ने उनपर अटैक किया और उन्हें पकड़ लिया, जिसके बाद चली मुठभेड़ में तीनों मारे गए।

Santosh SETH

Recent Posts

जौनपुर में भव्य श्रीराम कथा, कलश यात्रा पर हेलीकॉप्टर से होगी पुष्पवर्षा

जौनपुर: बीआरपी इंटर कॉलेज मैदान में होगी भव्य श्रीराम कथा, कलश यात्रा पर हेलीकॉप्टर से…

2 hours ago

लखीमपुर खीरी गोलीकांड: युवक ने शिक्षिका को मारकर की आत्महत्या

लखीमपुर खीरी के स्कूल में दिनदहाड़े खौफनाक गोलीकांड: सिरफिरे युवक ने शिक्षिका की हत्या कर…

2 hours ago

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो: सीएम योगी ने जनता के नाम लिखी ‘पाती’

सीएम योगी ने यूपी की जनता के नाम लिखी 'पाती': 4 करोड़ को मिला रोजगार,…

2 hours ago

AI की बगावत: मशीनें छिपा रहीं गलतियां, क्या 10 साल में खत्म होगी दुनिया?

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की बगावत: क्या 10 साल में खत्म हो जाएगी दुनिया? नई दिल्ली:…

2 hours ago

एशियन गेम्स 2026: सुचिका ने MMA में जीता ब्रॉन्ज़, शूटिंग टीम को सिल्वर

एशियन गेम्स 2026: सुचिका तारियाल ने MMA में रचा इतिहास, भारत को दिलाया पहला मेडल;…

3 hours ago

मायावती का अखिलेश पर तंज: PDA रथ में लाल कम, BJP का भगवा ज्यादा

मायावती का अखिलेश पर तीखा हमला: 'PDA रथ में लाल कम, भगवा ज्यादा', पूछा- क्या…

3 hours ago