“चुनाव आयोग ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) को स्पष्ट और पठनीय बनाने के लिए उसकी डिजाइन और मुद्रण शैली में बदलाव किया है। इसके तहत अब ईवीएम में उम्मीदवार के नाम और चुनाव चिह्न के साथ पहली बार उसकी रंगीन तस्वीर भी दिखेगी”
नई दिल्ली 18 / 09 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
सीरियल नंबर भी अब ज्यादा स्पष्ट होगा। बिहार विधानसभा चुनाव से ही यह व्यवस्था शुरू होगी। आयोग ने चुनाव संचालन नियम, 1961 के नियम 49बी के तहत निर्देशों में यह संशोधन किया है। बात दें कि निर्वाचन प्रक्रिया को बेहतर बनाने के लिए चुनाव आयोग लगातार नई पहल कर रहा है।
पिछले छह महीने में चुनाव आयोग ऐसे 28 नए कदम उठा चुका है। इसमें एसआईआर के मुद्दे को लेकर विवाद भी हुआ है। अब आयोग ने ईवीएम मतपत्र को लेकर बड़ा फैसला लिया है।
ईवीएम मतपत्र पर अब उम्मीदवारों की रंगीन तस्वीरें छपी होंगी। उम्मीदवार का फोटो साफ तौर पर दिख सके, इसलिए तस्वीर के तीन-चौथाई हिस्से पर उसका चेहरा दिखेगा।
फॉन्ट साइज और कागज की गुणवत्ता भी बढ़ेगी
उम्मीदवारों और नोटा के क्रमांक भारतीय अंकों के अंतरराष्ट्रीय रूप यानी 1, 2 3 के रूप में छापे जाएंगे। वहीं फॉन्ट का आकार 30 होगा और बोल्ड लिखा जाएगा। इसके अलावा सभी उम्मीदवारों और नोटा के नाम एक ही फॉन्ट प्रकार और फॉन्ट साइज में होंगे, ताकि यह आसानी से पढऩे में आएं।
इसके अलावा ईवीएम मतपत्र 70 जीएसएम कागज पर मुद्रित किए जाएंगे। विधानसभा चुनाव के लिए तय आरजीबी गुलाबी रंग के कागज का इस्तेमाल किया जाएगा। इस कागज की गुणवत्ता भी बेहतर होगी।
खाकी की आड़ में अपहरण और रंगदारी: SIT का बड़ा एक्शन, 24 घंटे में 2…
मिशन 2027 का शंखनाद: रायबरेली में अखिलेश के 'PDA रथ' पर उमड़ा जनसैलाब, सपा ने…
यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड: मानक से ऊंची थी बस, चालक की लापरवाही से गई 9…
भाजपा संगठन में एक और बड़ा विस्तार: राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव और 19 राज्यों के संगठन…
खाकी फिर हुई शर्मसार: अमरोहा में हरियाणा की युवती से गैंगरेप, यूपी पुलिस के दरोगा…
होर्मुज जलडमरूमध्य में मालवाहक जहाज 'एमवी केप डाओ' पर टॉरपीडो से हमला: यूपी के देवरिया…