Business

अब डाकखाने में मिलेंगे बीएसएनएल सिम कार्ड और मोबाइल रिचार्ज

“संचार मंत्रालय के अंतर्गत डाक विभाग (डीओपी) और भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने 17 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में बीएसएनएल की मोबाइल कनेक्टिविटी पहुँच को पूरे भारत में विस्तारित करने के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं”

नई दिल्ली 18 / 09 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

इस समझौता ज्ञापन पर डाक विभाग की ओर से महाप्रबंधक (नागरिक केंद्रित सेवाएँ और आरबी) सुश्री मनीषा बंसल बादल और बीएसएनएल के प्रधान महाप्रबंधक (बिक्री और विपणन – उपभोक्ता गतिशीलता) श्री दीपक गर्ग ने औपचारिक रूप से हस्ताक्षर किए।

इस समझौते के अंतर्गत डाक विभाग देश भर में बीएसएनएल सिम कार्ड और मोबाइल रिचार्ज सेवाओं की बिक्री के लिए 1.65 लाख से अधिक डाकघरों के अपने अद्वितीय डाक नेटवर्क का लाभ उठाएगा।

भारतीय डाक की व्यापक पहुँच, देश के लगभग हर गाँव और कस्बे तक है। बीएसएनएल के लिए शहरी और ग्रामीण, दोनों ही क्षेत्रों में अपनी उपस्थिति बढ़ाने के लिए यह एक शक्तिशाली चैनल के रूप में काम करेगी।

इस पहल का उद्देश्य बीएसएनएल की दूरसंचार सेवाओं को और अधिक सुलभ और किफ़ायती बनाना है। खासकर देश के दूरदराज के इलाकों में रहने वाले नागरिकों के लिए, जिन्हें अक्सर सीमित कनेक्टिविटी की समस्या से जूझना पड़ता है।

डाकघरों को सेवा केंद्रों के रूप में सक्षम बनाकर, यह साझेदारी डिजिटल खाई को पाटने, ग्रामीण परिवारों को मोबाइल सेवाओं से सशक्त बनाने और डिजिटल इंडिया, वित्तीय समावेशन और सामाजिक-आर्थिक विकास के व्यापक लक्ष्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास करती है।

इस अवधारणा का कार्यान्वयन असम में किया गया था। जहाँ इसने पहले ही उल्लेखनीय सफलता हासिल कर ली है। इससे देशव्यापी स्तर पर इसके कार्यान्वयन के लिए एक स्केलेबल मॉडल के रूप में इसकी क्षमता का प्रदर्शन हुआ है।

इस सहयोग के माध्यम से डाकघर बीएसएनएल मोबाइल सिम बिक्री और मोबाइल रिचार्ज के लिए पॉइंट्स ऑफ़ सेल के रूप में कार्य करेंगे। बीएसएनएल सिम स्टॉक और प्रशिक्षण प्रदान करेगा जबकि डाक विभाग बीएसएनएल के लिए नए ग्राहकों को जोड़ेगा और मानकीकृत और सुरक्षित तरीके से लेनदेन की सुविधा प्रदान करेगा।

डाक विभाग की महाप्रबंधक (नागरिक केंद्रित सेवाएँ और आरबी) सुश्री मनीषा बंसल बादल ने कहा की “यह साझेदारी भारतीय डाक की विश्वसनीय पहुँच को बीएसएनएल की दूरसंचार विशेषज्ञता के साथ जोड़ती है ताकि प्रत्येक नागरिक को किफायती और सुलभ कनेक्टिविटी प्रदान की जा सके।”

बीएसएनएल के प्रधान महाप्रबंधक (बिक्री और विपणन-उपभोक्ता गतिशीलता) श्री दीपक गर्ग ने कहा की “इस सहयोग के माध्यम से, बीएसएनएल की सेवाएँ देश के हर कोने में उपलब्ध होंगी। इससे नागरिक—विशेषकर ग्रामीण और वंचित क्षेत्रों में—अपने निकटतम डाकघर में आसानी से मोबाइल सेवाएँ प्राप्त कर सकेंगे।”

यह समझौता 17.09.2025 से एक वर्ष के लिए प्रभावी है और बाद में इसे नवीनीकृत किया जा सकता है। दोनों पक्ष संयुक्त रूप से सुदृढ़ निगरानी, ​ मासिक मिलान और साइबर सुरक्षा और डेटा गोपनीयता मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करेंगे।

बीएसएनएल के दूरसंचार बुनियादी ढाँचे को भारतीय डाक की देशव्यापी उपस्थिति के साथ जोड़कर, यह पहल नागरिक-केंद्रित सेवा वितरण के लिए सार्वजनिक क्षेत्र के तालमेल में एक नया मानदंड स्थापित करती है।

Santosh SETH

Recent Posts

PM मोदी ने दी देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं, जवानों संग मनाएंगे पर्व

PM मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं: कहा- 'रोशनी का यह पर्व अंधेरे…

17 hours ago

त्योहारी भीड़ पर एक्शन में रेल मंत्री: वार रूम से कर रहे लाइव निगरानी

त्योहारी भीड़ पर 'एक्शन मोड' में रेल मंत्री: वार रूम से हो रही 28 प्रमुख…

18 hours ago

अयोध्या: 30 लाख दीयों से जगमगाई रामनगरी, CM योगी का विकास पर जोर

अयोध्या में 10वें दीपोत्सव की भव्यता: 30 लाख दीयों से जगमगाए सरयू के 56 घाट,…

18 hours ago

सीएम योगी: रामभक्तों पर गोली चलवाने वाले अब अयोध्या का सपना देख रहे हैं

सीएम योगी का अखिलेश यादव पर सीधा निशाना: 'जिन लोगों ने रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं,…

18 hours ago

चावल की महंगाई पर सरकार की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: 4 बड़े फैसले

चावल की कीमतों पर लगाम लगाने के लिए सरकार का बड़ा 'एक्शन': व्यापारियों के लिए…

2 days ago

कैंसर की 137 दवाएं 70% तक सस्ती, मरीजों को 3357 करोड़ की बचत

कैंसर के मरीजों के लिए बड़ी राहत: 137 जीवनरक्षक दवाएं हुईं 70% तक सस्ती, सरकार…

2 days ago