National

एनएचएआई ने फास्टैग उपयोगकर्ताओं के लिए केवाईवी प्रक्रिया को सरल बनाया

“एनएचएआई ने सुविधा बढ़ाने और समग्र ग्राहक अनुभव को बेहतर बनाने हेतु फास्टैग उपयोगकर्ताओं के लिए “अपने वाहन को जानें” (केवाईवी) प्रक्रिया को सरल बना दिया है”
नई दिल्ली 31 / 10 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
भारतीय राजमार्ग प्रबंधन कंपनी लिमिटेड (आईएचएमसीएल) के संशोधित दिशानिर्देशों के अनुसार, गैर-अनुपालन वाले वाहनों के लिए फास्टैग सेवाएं बंद नहीं की जाएंगी और वाहन उपयोगकर्ताओं को केवाईवी प्रक्रिया पूरी करने के लिए पर्याप्त अवसर प्रदान किए जाएंगे।

सरलीकृत केवाईवी दिशानिर्देशों के तहत, कार/जीप/वैन की साइड तस्वीरें अब ज़रूरी नहीं होंगी। केवल नंबर प्लेट और फ़ास्टटैग वाली सामने की तस्वीर अपलोड करनी होगी।

साथ ही, वाहन उपयोगकर्ता द्वारा वाहन संख्या, चेसिस संख्या या मोबाइल नंबर दर्ज करने पर वाहन से आरसी विवरण स्वचालित रूप से प्राप्त करने का प्रावधान भी किया जाएगा।

यदि एक ही मोबाइल नंबर पर कई वाहन पंजीकृत हैं, तो उपयोगकर्ता उस वाहन का चयन कर सकेगा जिसके लिए वह केवाईवी पूरा करना चाहता है। सेवाएं जारी रखने के लिए, केवाईवी नीति से पहले जारी किए गए फास्टैग तब तक सक्रिय रहेंगे जब तक कि टैग के ढीले होने या दुरुपयोग की शिकायत न मिले।

साथ ही, जारीकर्ता बैंक वाहन उपयोगकर्ताओं को केवाईवी पूरा करने के लिए एसएमएस रिमाइंडर भेजेंगे। यदि किसी उपयोगकर्ता को किसी भी कारण से दस्तावेज़ अपलोड करने में कठिनाई होती है, तो जारीकर्ता बैंक ग्राहक से संपर्क करेगा।

और कनेक्शन काटने से पहले केवाईवी प्रक्रिया पूरी करने में सहायता करेगा। ग्राहक अपने जारीकर्ता बैंक के साथ केवाईवी से संबंधित किसी भी समस्या के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग हेल्पलाइन नंबर 1033 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं या प्रश्न पूछ सकते हैं।

केवाईवी नियमों का यह सरलीकरण उपयोगकर्ता अनुभव को बढ़ाने, फास्टैग प्रणाली को मजबूत करने और देश भर में राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क पर राष्ट्रीय राजमार्ग उपयोगकर्ताओं को सुचारु और निर्बाध अनुभव प्रदान करने की एनएचएआई की प्रतिबद्धता का एक हिस्सा है।

Santosh SETH

Recent Posts

दिल्ली प्रदर्शन: इंटरनेट बैन, 57 मेट्रो स्टेशन और कई ट्रेनें रद्द, जानें पूरी डिटेल

दिल्ली में 10 अक्तूबर को महाआंदोलन: इंटरनेट बैन, 57 मेट्रो स्टेशन और कई ट्रेनें रद्द;…

13 minutes ago

दिल्ली में प्रदर्शन: रेलवे ने 70 से अधिक ट्रेनें रद्द कीं, हजारों यात्री परेशान

दिल्ली में 10 अक्तूबर को महाआंदोलन: रेलवे ने 70 से अधिक ट्रेनें कीं रद्द, हजारों…

23 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी: दिल्ली मेट्रो और ट्रेन प्रतिबंधों की समीक्षा के निर्देश

दिल्ली प्रदर्शन से पहले सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, मेट्रो और ट्रेन सेवाएं बंद करने…

6 hours ago

उत्तर प्रदेश राज्यसभा: भाजपा के 8 और सपा के 2 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों पर निर्विरोध चुनाव, भाजपा के 8 और सपा के…

6 hours ago

शारदीय नवरात्रि 2026: 11 अक्टूबर से शुरू, हाथी पर आएंगी माता रानी

शारदीय नवरात्रि 2026: 11 अक्टूबर से शुरू होगा शक्ति की उपासना का महापर्व, इस बार…

8 hours ago

भारतीय मूल की नवी पिल्लई को नोबेल शांति पुरस्कार – 2026

गर्व का क्षण: भारतीय मूल की दक्षिण अफ्रीकी न्यायविद् नवनीतम 'नवी' पिल्लई को मिला 2026…

8 hours ago