Breaking News

उत्तर प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों को पदोन्नत करने के लिए बन रही नई नीति

“उत्तर प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों को पदोन्नति के लिए नई नीति लगभग तय हो चुकी है। बेसिक शिक्षा विभाग इसे जल्द ही अंतिम रुप देकर शासन को भेजने की तैयारी में है। शासन की मोहर लगते ही इसे जारी किया जाएगा”
प्रयागराज 08 / 10 / 2024 (शब्द) नीतू कौशल की रिपोर्ट
इससे करीब दो लाख शिक्षकों को लाभ होगा। यह पदोन्नति हर तीन साल पर होगी। नेशनल काउंसिल फार टीचर एजुकेशन के दिशा निर्देशों के अनुसार किसी भी शिक्षक को पदोन्नति के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा पास करना अनिवार्य है।
प्रदेश में प्राइमरी के 75 प्रतिशत से अधिक सहायक अध्यापक टीईटी परीक्षा पास करने के बाद भी बीते आठ सालों से पदोन्नति की आस लगाए बैठे हैं। इसी मामले को लेकर शिक्षकों ने उच्च न्यायालय में अपील की।
उच्च न्यायालय के हस्तक्षेप के बाद विभाग हरकत में आया और सभी जिलों से सूचनाएं एकत्र की जाने लगी है। शिक्षक अब प्रोन्नत होकर उसी स्कूल में हेडमास्टर बन सकेंगे। गौरतलब है कि 2016 के बाद से शिक्षकों की कोई पदोन्नति नहीं हुई है।
Santosh SETH

Recent Posts

वाराणसी में झमाझम बारिश से जलभराव, 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

वाराणसी में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त: लहरतारा-चांदपुर में भीषण जलभराव, 12वीं तक के सभी…

1 hour ago

वाराणसी के लोहता में भीषण हादसा: रॉन्ग साइड ट्रक ने दो को रौंदा

वाराणसी के लोहता में भीषण सड़क हादसा: रॉन्ग साइड आ रहे बेकाबू ट्रक ने किशोर…

2 hours ago

यूपी के 62 जिलों में बारिश का अलर्ट, 19 में स्कूल बंद, धान फसल बर्बाद

यूपी में बेमौसम बारिश और तेज हवाओं का कहर: 8 जिलों में अति भारी बारिश…

2 hours ago

एशियन गेम्स 2026: महिला कबड्डी में भारत ने जीता गोल्ड, कुल पदक 27 हुए

एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, रोमांचक फाइनल में ईरान को…

2 hours ago

छत्तीसगढ़ में बाढ़ जैसे हालात: सभी स्कूल बंद, सीएम ने दिए बचाव के निर्देश

छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश से बाढ़ के हालात: प्रदेश के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित,…

2 hours ago

Pitru Paksha 2026: आज से पितृपक्ष शुरू, जानें श्राद्ध की तिथियां

Pitru Paksha 2026: आज से पितृपक्ष का शुभारंभ, जानें 15 दिनों के कठोर नियम, 'पंचबली'…

4 hours ago