Breaking News

बांग्लादेश में नया युग: तारिक रहमान और BNP की ऐतिहासिक वापसी; भारत की ओर से स्पीकर ओम बिरला रहे मौजूद

“बांग्लादेश की राजनीति में मंगलवार को एक ऐतिहासिक अध्याय लिखा गया”

ढाका/नई दिल्ली : THE POLITICS AGAIN : संतोष सेठ की रिपोर्ट 

13वें संसदीय चुनावों में भारी बहुमत हासिल करने के बाद, बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के नेता तारिक रहमान और उनके नवनिर्वाचित सांसदों ने शपथ ग्रहण की।

इस शपथ ग्रहण समारोह के साथ ही देश की सत्ता में एक बड़ा परिवर्तन आया है। ढाका के राष्ट्रीय संसद भवन के ‘साउथ प्लाजा’ में आयोजित इस भव्य समारोह में राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने तारिक रहमान और उनके मंत्रिमंडल को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

13वां संसदीय चुनाव: BNP की बंपर जीत

12 फरवरी 2026 को हुए चुनावों के नतीजे BNP के पक्ष में एकतरफा रहे।

  • कुल सीटें: 297

  • BNP (तारिक रहमान): 209 सीटें (भारी बहुमत)।

  • जमात-ए-इस्लामी: 68 सीटें।

  • अवामी लीग: अपदस्थ पूर्व पीएम शेख हसीना की पार्टी को चुनाव लड़ने से रोक दिया गया था।

मुख्य चुनाव आयुक्त एएमएम नासिर उद्दीन ने सभी सांसदों को पहले सांसद के रूप में और फिर ‘संवैधानिक सुधार परिषद’ के सदस्य के रूप में शपथ दिलाई।

इसके बाद राष्ट्रपति ने तारिक रहमान और 25 कैबिनेट मंत्रियों व 24 राज्य मंत्रियों को शपथ दिलाई।

भारत की उपस्थिति: ओम बिरला बने गवाह

इस ऐतिहासिक मौके पर भारत ने अपनी मजबूत कूटनीतिक उपस्थिति दर्ज कराई। भारतीय लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व किया।

उनके साथ विदेश सचिव विक्रम मिसरी और लोकसभा महासचिव उत्पल कुमार सिंह भी मौजूद रहे। यह कदम भारत-बांग्लादेश संबंधों में निरंतरता और सहयोग का संकेत है।

तारिक रहमान बनेंगे प्रधानमंत्री

BNP की स्थायी समिति के सदस्य सलाहुद्दीन अहमद ने पुष्टि की है कि संसदीय दल की बैठक में तारिक रहमान को औपचारिक रूप से नेता चुना जाएगा और वे देश के अगले प्रधानमंत्री होंगे। संवैधानिक प्रावधानों के तहत राष्ट्रपति उन्हें सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करेंगे।

Santosh SETH

Recent Posts

जौनपुर में डबल मर्डर: खेत के विवाद में भाई ने मां-बहन को कुल्हाड़ी से काटा

जौनपुर में दिल दहलाने वाली वारदात: 'सगड़ी' ले जाने के विवाद में छोटे भाई ने…

1 hour ago

उपचुनाव: नंदीग्राम में भाजपा ने किया खेला? ममता की उम्मीदवार ने वापस लिया नाम

पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव में शुक्रवार को ममता बनर्जी के साथ बड़ा खेला…

14 hours ago

अमेरिका को झटका: रूस-चीन ने ईरान प्रतिबंधों वाले प्रस्ताव पर किया वीटो

UNSC में ईरान को लेकर अमेरिका बनाम रूस-चीन टकराव: वीटो से गिरा अमेरिकी प्रस्ताव, परमाणु…

20 hours ago

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: TMC के नाम और ‘फूल-घास’ चिह्न पर रोक

TMC में बड़ी बगावत का असर: चुनाव आयोग ने 'फूल और घास' चुनाव चिह्न और…

20 hours ago

दिल्ली: स्वरूप नगर गैंगरेप-मर्डर केस का खुलासा, परिचित ने ही ली जान

दिल्ली: स्वरूप नगर में ब्लाइंड गैंगरेप-मर्डर केस का 72 घंटे में खुलासा, परिचित ने ही…

20 hours ago

गृह मंत्रालय : शहजाद भट्टी नेटवर्क UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित

गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…

2 days ago