“पेप्टिडोमिमेटिक औषधियां – या सिंथेटिक अणु जो प्राकृतिक प्रोटीन की संरचना की नकल करते हैं, उन्हें न्यूरोनल वृद्धि और अस्तित्व को बढ़ावा देकर न्यूरोडीजेनेरेटिव रोगों (एनडी) के इलाज के लिए एक प्रभावी चिकित्सीय रणनीति प्रदान करने के लिए पुन: उपयोग किया जा सकता है”
नई दिल्ली 21 / 05 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
न्यूरोडीजेनेरेटिव रोग (एनडी) वैश्विक स्वास्थ्य के लिए एक बड़ी चुनौती रहे हैं। न्यूरोट्रॉफ़िन, न्यूरोनल अस्तित्व और कार्य के लिए महत्वपूर्ण प्रोटीन, संभावित उपचार के रूप में आशाजनक साबित हुए हैं, लेकिन उनकी अस्थिरता और तेजी से गिरावट ने उनके चिकित्सीय अनुप्रयोग में बाधा उत्पन्न की है।
न्यूरोट्रोफिन पेप्टिडोमिमेटिक्स को विशिष्ट जैविक कार्यों को लक्षित करने के लिए विकसित किया गया है और यह दवा की खोज में मूल्यवान उपकरण हो सकता है, विशेष रूप से तब जब प्राकृतिक पेप्टाइड्स में खराब मौखिक जैवउपलब्धता या क्षरण की संवेदनशीलता जैसी सीमाएं हों।
पेप्टिडोमिमेटिक्स के महत्वपूर्ण लाभों में से एक है अंतर्जात न्यूरोट्रॉफ़िन की तुलना में उनकी बेहतर स्थिरता और जैव उपलब्धता। इसका मतलब है कि उन्हें मस्तिष्क तक अधिक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सकता है और वे अपनी चिकित्सीय गतिविधि को लंबे समय तक बनाए रख सकते हैं। इसके अतिरिक्त, पेप्टिडोमिमेटिक्स को उनके लक्षित रिसेप्टर्स के लिए अधिक विशिष्ट होने के लिए डिज़ाइन किया जा सकता है, जिससे साइड इफ़ेक्ट का जोखिम कम हो जाता है।
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) के स्वायत्त संस्थान, भारतीय विज्ञान संवर्धन संघ (आईएएसएसटी) के वैज्ञानिकों की एक टीम, इन सीमाओं के संभावित समाधान के रूप में, न्यूरोट्रॉफिन की नकल करने के लिए डिज़ाइन किए गए सिंथेटिक यौगिकों, पेप्टिडोमिमेटिक्स की खोज कर रही है।
चावल की कीमतों पर लगाम लगाने के लिए सरकार का बड़ा 'एक्शन': व्यापारियों के लिए…
कैंसर के मरीजों के लिए बड़ी राहत: 137 जीवनरक्षक दवाएं हुईं 70% तक सस्ती, सरकार…
जौनपुर 'दिशा' समिति की बैठक: विकास कार्यों की हुई गहन समीक्षा, सांसद बाबू सिंह कुशवाहा…
जौनपुर के किसानों के लिए खुशखबरी: उद्यान विभाग ने 200 कृषकों को बांटे 'मुफ्त प्याज…
जौनपुर रोजगार मेला: युवाओं के सपनों को मिली उड़ान, 22 कंपनियों ने 589 अभ्यर्थियों को…
प्रकाश का पर्व या सांसों का संकट? दिवाली पर प्रदूषण और उस पर होती 'सियासत'…