नालागढ़ – 72 पंचायतों की ग्रामसभाओं में 18 पंचायतों की ग्राम सभा में नहीं हुआ कोरम पूरा

“नालागढ़ की 72 पंचायतों की ग्रामसभाओं में 18 पंचायतों का कोरम पूरा नहीं हो पाया। जिन पंचायतों में कोरम पूरा नहीं हो पाया वहां पर दोबारा ग्राम सभा बुलाई जाएगी”

नालागढ़ 04 / 10 / 2024 नीतू कौशल की रिपोर्ट 

इन पंचायतों में मनरेगा व 15वें वित्त आयोग के शेल्फ पड़ने थे, जिससे एक अप्रैल के बाद विकास कार्यों के लिए धनराशि का प्रावधान हो सके। हालांकि 54 पंचायतों में कोरम पूरा हुआ।

बीडीओ नियोन धैर्य शर्मा ने बताया कि पंचायतों में कोरम पूरा नहीं हुआ है, वहां पर दोबारा ग्राम सभा बुलाई जाएगी। इसके लिए संबंधित पंचायत के प्रधान स्वयं इसे तय करेंगे कि उनकी पंचायत में अगली ग्राम सभा कब होगी। हालांकि एक माह के भीतर इसे करवाने के लिए कहा जाएगा।