नालागढ़ – “किसान सम्मान समारोह” का हुआ आयोजन

“नालागढ़ में अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के किसान सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए सीपीएस राम कुमार चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा किसानों-बागबानों के हित में कल्याणकारी योजनाओं कार्यान्वित की जा रही है”

नालागढ़ 20 / 10 / 2024 नीतू कौशल की रिपोर्ट 

किसानों की सुविधा के लिए नालागढ़ तथा दून विधानसभा क्षेत्र के मलपुर में धान की फसल खरीदने के लिए मंडी स्थापित की गई है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों और बागबानों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए कृतसंकल्प है। उन्होंने कहा कि हिमाचल की आर्थिकी मुख्य रूप से कृषि पर निर्भर है तथा प्रदेश सरकार कृषि क्षेत्र में उन्नत तकनीक के उपयोग पर विशेष बल दे रही है।

प्रदेश की सभी मंडियों में मूलभूत सुविधाएं एवं आवश्यक अधोसंरचना उपलब्ध करवाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को उपज का उचित मूल्य एवं उन्नत तकनीक प्रदान करना सुनिश्चित बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों की आय में वृद्धि के लिए प्रदेश सरकार यथा संभव प्रयास कर रही है।

सीपीएस ने कहा कि प्रदेश सरकार पशु पालन तथा दूध उत्पादन को प्राकृतिक खेती से जोडक़र किसानों की आय में वृद्धि सुनिश्चित कर रही है।

किसानों की आय में बढ़ोतरी के उद्देश्य से गाय के दूध का समर्थन मूल्य 38 रुपए से बढ़ाकर 45 रुपए तथा भैंस के दूध का समर्थन मूल्य 47 रुपए से बढ़ाकर 55 रुपए प्रति लीटर किया गया है।

नालागढ़ के विधायक हरदीप सिंह बावा ने कहा कि हमारा देश कृषि प्रधान देश है। कृषि पर निर्भर होकर किसान अपनी आर्थिकी मजबूत कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पंचायत रडय़ाली में अनाज मंडी खोलने की औपचारिकताएं पूर्ण की जा रही है, ताकि इस क्षेत्र के किसान लाभान्वित हो सके।

इस अवसर पर अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतपाल खेरा, राष्ट्रीय किसान कांग्रेस के अध्यक्ष सतपाल सिंह खेरा, राष्ट्रीय संयुक्त समन्वयक किसान कांग्रेस रवि शर्मा, ठियोग के विधायक कुलदीप राठौर, वीआर पाटिल, जसवीर सिंह, सोहन वर्मा सहित देश के विभिन्न राज्यों से आए किसान उपस्थित थे।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.