राज्यों की खबरे

मुर्शिदाबाद रामनवमी हिंसा: झंडा हटाने पर बवाल, धारा 144 लागू

“मुर्शिदाबाद के मुर्शिदाबाद में रामनवमी जुलूस के दौरान भयंकर हंगामा, दुकानें जलाई गईं”

मुर्शिदाबाद: द पॉलिटिक्स अगेन : संतोष सेठ की रिपोर्ट 

मुर्शिदाबाद के मुर्शिदाबाद में रामनवमी जुलूस के दौरान भयंकर हंगामा हो गया। मामला मुर्शिदाबाद के फूल बाजार का है।

यहां के एक झंडे के हटाने का वाीडियो सामने आने के बाद भीड़ उग्र हो गई, कई दुकानें जला दी गईं। दो पक्षों की ओर से जबरदस्त पथराव किया गया।

पुलिस ने उपद्रव करने वालों पर को जमकर लाठीचार्ज किया। इलाके में तनाव बहुत बढ़ा हुआ है इसलिए सीएपीएफ की तैनाती करनी पड़ी।

झंडा हटाने को लेकर दो पक्षों में जमकर पथराव, रघुनाथगंज में हिंसा

आज पूरे बंगाल में रामनवमी की शोभायात्राएं निकाली गईं। कई जगह से छोटे मोटे संघर्ष की खबरें आती रहीं लेकिन सबसे खौफनाक तस्वीर मुर्शिदाबाद से आई है।

मुर्शिदाबाद के रघुनाथगंज में रामनवमी के जुलूस के दौरान, दो समुदायों के बीच तीन अलग-अलग जगहों पर झड़प हो गई।

विवाद की शुरुआत रघुनाथगंज-फुलतला ट्रैफिक मोड़ पर हुई। यहां कुछ लोगों ने सड़क किनारे लगे एक होर्डिंग पर चढ़कर उसपर लगा केसरिया झंडा हटा दिया।

आरोप है कि जुलूस में शामिल कुछ लोगों ने दूसरे समुदाय का झंडा हटाने की कोशिश की, जिससे स्थिति और भड़क गई।

हिंसा और आगजनी, लाठीचार्ज, CAPF तैनात

हिंसा बढ़ गई, जिसमें दुकानों और प्रतिष्ठानों में तोड़फोड़, लूटपाट और आगजनी की घटनाएं शामिल थीं। कई लोग घायल हो गए।

इसके बाद केंद्रीय बल और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को अपने नियंत्रण में ले लिया। पूरे शहर में धारा 144 लागू कर दी गई है, जिसके तहत चार या उससे ज्यादा लोगों के इकट्ठा होने पर रोक है। माहौल अभी भी तनावपूर्ण बना हुआ है।

Santosh SETH

Recent Posts

रायगढ़ हादसा: दिवेआगर बीच पर पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की डूबने से मौत

महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा: पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समुद्र में डूबने…

2 days ago

यूपी भाजपा : विभिन्न मोर्चों की नई टीम, अनस उस्मानीअल्पसंख्यक अध्यक्ष

यूपी भाजपा में बड़े बदलाव: लंबे इंतजार के बाद विभिन्न मोर्चों की नई टीम घोषित,…

2 days ago

भदोही: ‘मुसहर’ बताकर प्रसूता को अस्पताल से भगाया, डॉक्टर बर्खास्त

भदोही: 'मुसहर' बताकर प्रसूता को अस्पताल से भगाया, सड़क पर हुई डिलीवरी; ईएमओ बर्खास्त, सीएमएस…

2 days ago

जौनपुर में धूमधाम से मनेगी गांधी-शास्त्री जयंती, अनेक कार्यक्रम तय

जौनपुर में धूमधाम से मनेगी गांधी और शास्त्री जयंती: प्रभात फेरी, 5 किमी रेस और…

2 days ago

जौनपुर: वाटरशेड विकास से किसानों की आय में 50% वृद्धि, भूजल स्तर सुधरा

जौनपुर: जल संरक्षण से संवर रहा किसानों का भविष्य, 'रिफॉर्म उत्सव' के जरिए वाटरशेड विकास…

2 days ago

छत्तीसगढ़: ASI और राज्य सरकार के बीच ऐतिहासिक MOU

छत्तीसगढ़ में विरासत पर्यटन को बड़ा बूस्ट: ASI और राज्य सरकार के बीच ऐतिहासिक MOU,…

2 days ago