शिमला में डीसी ऑफिस के बाहर प्रदर्शन के दौरान अचानक चक्कर आने से लड़खड़ाए राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन, कार्यकर्ताओं ने संभालकर आईजीएमसी अस्पताल पहुँचाया।
हिमाचल प्रदेश: शिमला में BJP के प्रदर्शन के दौरान राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन की बिगड़ी तबीयत, IGMC अस्पताल के CCU में भर्ती”
शिमला: द पॉलिटिक्स अगेन : संतोष सेठ की रिपोर्ट
हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता हर्ष महाजन की शनिवार को शिमला में अचानक तबीयत बिगड़ गई।
यह घटना उस समय हुई जब वह शिमला के डीसी (DC) ऑफिस के बाहर बीजेपी द्वारा आयोजित एक बड़े विरोध प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे थे।
आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, डीसी ऑफिस के बाहर बीजेपी का यह प्रदर्शन बीडीसी (BDC) चेयरमैन और जिला परिषद चेयरमैन के गठन में कथित देरी के विरोध में आयोजित किया गया था।
प्रदर्शन समाप्त होने के बाद हर्ष महाजन ने मीडिया से बातचीत की और राज्य की सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा।
अपनी बातचीत पूरी करने के बाद जब हर्ष महाजन पास ही खड़े बीजेपी विधायक बलवीर वर्मा को पत्रकारों से बातचीत करते हुए सुन रहे थे, तभी अचानक उन्हें तेज चक्कर आया और वह लड़खड़ाने लगे।
गनीमत यह रही कि मौके पर मौजूद बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सतर्कता दिखाते हुए उन्हें तुरंत संभाल लिया, जिससे वह जमीन पर गिरने से बच गए।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कार्यकर्ताओं ने बिना कोई देरी किए डीसी ऑफिस के बाहर खड़ी एचआरटीसी (HRTC) टैक्सी के माध्यम से सांसद हर्ष महाजन को तुरंत शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (IGMC) पहुँचाया। अस्पताल पहुँचते ही डॉक्टरों की टीम ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण शुरू कर दिया।
अस्पताल से मिली प्राथमिक जानकारी के अनुसार, सांसद हर्ष महाजन को ‘सिंकोप अटैक’ आया था।
क्या होता है सिंकोप अटैक?
आम बोलचाल की भाषा में सिंकोप को ‘बेहोश होना’ या ‘चक्कर खाकर गिरना’ कहा जाता है। मेडिकल साइंस के अनुसार, मस्तिष्क में अचानक खून का दौरा (Blood Flow) कम हो जाने की वजह से व्यक्ति को ऐसे चक्कर आते हैं। हालांकि, कुछ देर बाद मरीज सामान्य स्थिति में आ जाता है।
राहत की बात यह है कि डॉक्टरों के अनुसार अब हर्ष महाजन की स्थिति पूरी तरह से सामान्य और स्थिर है।
एहतियात के तौर पर और बेहतर निगरानी के लिए सांसद को अस्पताल के सीसीयू (CCU – क्रिटिकल केयर यूनिट) में शिफ्ट कर दिया गया है।
बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उनका हालचाल जानने के लिए अस्पताल पहुँच रहे हैं।
जनाधार बढ़ाने के लिए CPI(M) का नया प्रयोग: स्वतंत्रता दिवस पर कोलकाता में 80 स्थानों…
कश्मीरी पंडितों के हत्यारों की अब खैर नहीं! SIA ने खोली 36 साल पुरानी फाइलें,…
पाकिस्तान का आतंकी चेहरा फिर बेनकाब: पूर्व मंत्री शेख रशीद ने LeT आतंकियों संग साझा…
माओ के 'फाइव फिंगर्स प्लान' पर काम कर रहा है चीन? अरुणाचल और लद्दाख पर…
बांग्लादेश में गहराया ऊर्जा संकट: दुकानें अब सिर्फ रात 8 बजे तक खुलेंगी, भारत से…
बलूचिस्तान की आजादी की मांग ने पकड़ा जोर: बलूच नेता ने की 'रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान'…