मुरादाबाद – सपा के पूर्व विधायक हाजी रिजवान पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज
“कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र से पूर्व सपा विधायक हाजी रिजवान और उनके परिवार के लोगों के खिलाफ जो धोखाधड़ी में रिपोर्ट दर्ज की गई है”
मुरादाबाद 10 / 10 / 2024 शब्द
पिछले दिनों समाजवादी पार्टी के नेताओं ने कुन्दरकी विधानसभा क्षेत्र में मुस्लिम मतदाताओं के वोट काटे जाने का आरोप लगाते हुए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया था।
अब इस मामले को लेकर पुलिस ने भाजपा नेता की शिकायत पर प्रदर्शन करने वाले समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक हाजी रिजवान और उनके परिवार वालों पर धोखाधड़ी, चुनाव में धांधली और समुदाय विशेष को अपराध के लिए उकसाने के आरोप में कुन्दरकी थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया है”
कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र से पूर्व सपा विधायक हाजी रिजवान और उनके परिवार के लोगों के खिलाफ जो धोखाधड़ी में रिपोर्ट दर्ज की गई है। उन पर आरोप है कि उन्होंने मतदाता सूची में एक ही फोटो से दो-दो वोट बनवा दिए और झूठे आरोप लगाते हुए प्रदर्शन कर माहौल को खराब करने का प्रयास किया है।
मूंढापांडे थाना क्षेत्र के खाईखेड़ा निवासी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला कार्यकारिणी सदस्य शमशाद की ओर से यह रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।











