जौनपुर – युवा यादव महासभा के द्वारा मुलायम सिंह यादव का मनाई पुण्यतिथि

“नईगंज स्थित कार्यालय पर पद्म विभूषण से सम्मानित भारत के पूर्व रक्षामंत्री एवं समाजवादी पार्टी के संस्थापक उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री माननीय मुलायम सिंह यादव जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया”

जौनपुर 10 / 10 / 2024 वरिष्ठ संवादाता वरुण यादव की रिपोर्ट 

जिसमें लोगों ने नेता जी की तस्वीर पर फूल चढ़ाकर याद किया। गोष्ठी में अपनी बात रखते हुए युवा यादव महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश यादव ने बताया कि माननीय मुलायम सिंह यादव को लोग प्यार से “नेता जी” कहते थे ।

मुलायम सिंह तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री,सात बार सांसद,आठ बार विधायक और एक बार एमएलसी रहे।भारत के रक्षामंत्री के पद पर रहते हुए उन्होंने शहीदों के शव को सम्मानपूर्वक उनके घर भेजने और पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ उनकी अन्त्येष्टि करवाना सुनिश्चित कराया था।

मुलायम सिंह यादव दबे-कुचलों और किसानो के नेता थे वह अक्सर लोहिया की तर्ज़ पर कहा करते थे “रोटी कपड़ा सस्ती हो,दवा पढ़ाई मुफ़्त हो ।

ज़िलाध्यक्ष ऊमाराज यादव ने कहा की नेता जी हमेशा नौजवानों को पढ़ाई लिखाई करने के लिए सलाह देते रहते थे । ज़िला महासचिव धर्मेन्द्र यादव कहा कि पहली बार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण लागू किया था। जिसके बाद से ही ओबीसी के लोग प्रधान,बीडीसी,ब्लॉक प्रमुख,ज़िला पंचायत सदस्य और अध्यक्ष बहुत तेज़ी से बनने लगे ।

इस मौक़े पर अखिलेंद्र यादव,संजय यादव,राकेश यादव,विजय यादव,राम मिलन,अखिलेश,वेद प्रकाश सिंह,राजेश कुमार,कन्हैया,दिनेश यादव,विनोद यादव,नंदलाल पुष्पक,डॉक्टर ध्रुवराज आदि लोग मौजूद थे ।