Severe monsoon rains causing devastating floods, cloudbursts, and landslides across various states in India including Kashmir, Gujarat, and Assam.
कश्मीर से केरल तक मानसून का कहर: बादल फटने और विनाशकारी बाढ़ से देश भर में हाहाकार”
नई दिल्ली : द पॉलिटिक्स अगेन : संतोष सेठ की रिपोर्ट
देश के कई हिस्सों में मानसून इस वक्त भारी तबाही मचा रहा है। उत्तर में जम्मू-कश्मीर के पहाड़ों से लेकर दक्षिण में केरल के तटों तक, मूसलाधार बारिश और आसमानी आफत ने जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है।
गुजरात से लेकर ओडिशा तक लोग बाढ़ से त्राहिमाम कर रहे हैं, वहीं उत्तराखंड में उफनते नदी-नाले डराने लगे हैं।
पहाड़ी राज्यों में बारिश का सबसे खौफनाक रूप देखने को मिल रहा है। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ और शोपियां में बादल फटने से भारी तबाही मची है।
किश्तवाड़ के चन्नू इलाके में देर रात करीब 2:30 बजे बादल फटा। पानी का बहाव इतना तेज था कि इसमें गाड़ियां तक बह गईं और कई मकान सैलाब की चपेट में आ गए।
शोपियां में अचानक आए सैलाब से पूरा का पूरा गांव जलमग्न हो गया और नेशनल हाईवे बंद हो गए।
पहाड़ों के दरकने और बड़े-बड़े बोल्डर गिरने के कारण अमरनाथ यात्रा और उत्तराखंड में चार धाम यात्रा पर भी ब्रेक लग गया है।
देश के पूर्वी और दक्षिणी हिस्से भी बाढ़ से अछूते नहीं हैं।
पूर्वोत्तर राज्य असम में बाढ़ ने सबसे भयानक तबाही मचाई है, जहां अब तक 80 लोगों की मौत हो चुकी है और करीब 2.12 लाख लोग प्रभावित हैं।
ओडिशा के पुरी समेत कई इलाकों में गांव के गांव बाढ़ के पानी में डूब गए हैं।
केरल के कई इलाके भी जलमग्न हैं, जिससे लोगों को अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ रहा है।
गुजरात के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश ने विनाशकारी रूप ले लिया है। सुरेंद्रनगर में भारी बारिश के कारण कई सोसाइटियों और घरों में पानी घुस गया है, जिसके चलते लोगों को नाव (बोट) की मदद से रेस्क्यू किया जा रहा है।
मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी देते हुए अहमदाबाद, गांधीनगर, सूरत, वडोदरा और नवसारी जिलों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। अगले 24 से 48 घंटों में यहां हालात और भी गंभीर हो सकते हैं।
जौनपुर: तेजीबाजार में लगा निशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र शिविर, कृपाशंकर सिंह के सहयोग से होगा…
विश्व फार्मेसी दिवस: राधा वल्लभ कॉलेज ऑफ फार्मेसी ने नौपेड़वा में लगाया स्वास्थ्य शिविर, 110…
एशियन गेम्स 2026: शूटिंग में भारत का खुला खाता, 10 मीटर एयर पिस्टल में सुरुचि-कमलजीत…
दिल्ली के कश्मीरी गेट में खौफनाक वारदात: लूटपाट के विरोध पर ई-रिक्शा सवार युवक की…
यूपी में मानसून का रिवर्स गियर: 13 जिलों में अति भारी बारिश का 'ऑरेंज अलर्ट',…
ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का शंखनाद: अमित शाह करेंगे उद्घाटन, 85 देशों…