'ऑपरेशन टाइगर' के जरिए लोकसभा में अपनी ताकत बढ़ाने के बाद महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आगामी केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार में शिवसेना के लिए बड़ी हिस्सेदारी की मांग की है।
मोदी कैबिनेट विस्तार: ‘ऑपरेशन टाइगर’ के बाद एकनाथ शिंदे का दिल्ली में पावर गेम, NDA से मांगे 1 कैबिनेट और 2 राज्य मंत्री पद; श्रीकांत शिंदे को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी”
नई दिल्ली/मुंबई: द पॉलिटिक्स अगेन : संतोष सेठ की रिपोर्ट
केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के प्रस्तावित मंत्रिमंडल विस्तार से पहले महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।
‘ऑपरेशन टाइगर’ की शानदार सफलता से उत्साहित शिवसेना (शिंदे गुट) के नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपनी पार्टी के लिए केंद्र में बड़ी हिस्सेदारी का दावा ठोक दिया है।
शिंदे ने बीजेपी आलाकमान से आगामी कैबिनेट विस्तार में अपनी पार्टी के लिए 1 कैबिनेट और 2 राज्य मंत्री (MoS) के पद की मांग की है।
शिवसेना सूत्रों के मुताबिक, लोकसभा में पार्टी के सांसदों की संख्या अब बढ़कर 13 हो गई है। हाल ही में 6 अन्य सांसदों के शामिल होने से पार्टी का संख्याबल काफी मजबूत हुआ है। आंकड़ों के लिहाज से संसद में शिवसेना अब एनडीए (NDA) में:
बीजेपी (240 सांसद)
तेलुगू देशम पार्टी – टीडीपी (16 सांसद)
इन दोनों के बाद तीसरे सबसे बड़े सहयोगी दल के रूप में उभर कर सामने आई है। हालांकि, ममता बनर्जी की टीएमसी (TMC) से अलग हुए 20 सांसदों ने भी मोदी सरकार को समर्थन देने की घोषणा की है।
लेकिन वे आधिकारिक तौर पर अभी तक एनडीए में शामिल नहीं हुए हैं। इसी समीकरण के आधार पर शिंदे सेना ने तीसरी सबसे बड़ी पार्टी होने का दावा मजबूती से पेश किया है।
पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने जानकारी दी कि अपने पिछले दिल्ली दौरे के दौरान एकनाथ शिंदे ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से अहम मुलाकात की थी।
इस दौरान उन्होंने केंद्र में शिवसेना की भागीदारी बढ़ाने का पुरजोर आग्रह किया था। बताया जा रहा है कि अमित शाह ने इस मांग पर सकारात्मक रुख दिखाया है।
हालांकि, बीजेपी सूत्रों का मानना है कि शिंदे सेना को 1 कैबिनेट और 1 राज्य मंत्री का पद मिलने की पूरी संभावना है।
वर्तमान में प्रताप राव जाधव केंद्र में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, मंत्री पद के लिए कई नामों पर मंथन चल रहा है:
श्रीकांत शिंदे: एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत पिछले 12 सालों से सांसद हैं। हालिया ‘ऑपरेशन टाइगर’ में उनकी पर्दे के पीछे की भूमिका बेहद अहम रही है।
पार्टी विस्तार के लिए लगातार सक्रिय श्रीकांत को अब सीधे तौर पर केंद्रीय मंत्री की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।
अन्य दावेदार: ओमराजे निंबालकर को राज्य मंत्री पद की लॉटरी लग सकती है। इसके अलावा संजय जाधव और संजय देशमुख का नाम भी मंत्री पद की रेस में है।
यदि इनमें से किसी नए चेहरे को मौका मिलता है, तो वर्तमान मंत्री प्रतापराव जाधव का पत्ता कट सकता है।
दूसरी ओर, महाराष्ट्र में एनडीए के एक अन्य अहम सहयोगी, अजित पवार की एनसीपी (NCP) से भी कैबिनेट मंत्री को लेकर हलचल तेज है।
वर्ष 2024 में मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के गठन के समय बीजेपी की तरफ से एनसीपी को ‘राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)’ का ऑफर दिया गया था, जिसे पार्टी ने ठुकरा दिया था।
लेकिन अब होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार में एनसीपी के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल को केंद्र में सीधे तौर पर कैबिनेट मंत्री (Cabinet Minister) का पद मिलने की पूरी संभावना जताई जा रही है।
मंत्रिमंडल विस्तार की इन चर्चाओं को अंतिम रूप देने के लिए उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जल्द ही फिर से दिल्ली का दौरा कर सकते हैं।
हक के लिए सड़कों पर 'जेन अल्फा': यूपी से लेकर राजस्थान तक, बुनियादी सुविधाओं के…
दिल्ली में स्वाइन फ्लू का खौफ: H1N1 के मामले 1700 के पार, स्वास्थ्य विभाग ने…
PM मोदी का बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम को जीत का मंत्र: 'संगठन को बनाएं…
जौनपुर में चीनी की जमाखोरी पर डीएम का बड़ा एक्शन: 4000 कुंतल तय हुई स्टॉक…
सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: जज बनने के लिए अब 3 नहीं, सिर्फ 1 साल…
मायावती का अखिलेश यादव पर तीखा प्रहार: 'चवन्नी' वाले बयान को बताया शर्मनाक, कहा- 'गिरगिट…