जौनपुर : कनिष्ठ सहायक/ कनिष्ठ लिपिक की परीक्षा के संदर्भ में बैठक सम्पन्न

“जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में तथा सचिव उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग अवनीश कुमार सक्सेना की उपस्थिति में 29 जून 2025 को आयोजित होने वाले कनिष्ठ सहायक/ कनिष्ठ लिपिक की परीक्षा के संदर्भ में बैठक तथा कार्यशाला कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई”

जौनपुर 25 / 06 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अंतर्गत कनिष्ठ सहायक/ कनिष्ठ लिपिक की परीक्षा 29 जून 2025 को पूर्वाह्न 10:00 बजे से मध्याह्न 12:00 तक आयोजित होना है। जनपद में कुल 20 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित होगी, जहां कुल 8972 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। परीक्षा को सकुशल संपादित कराए जाने हेतु 20 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तथा 20 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं।

परीक्षा को निर्विघ्न तथा पारदर्शी तरीके से संपन्न कराए जाने हेतु अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 राम अक्षयवर चौहान को नोडल नामित किया गया है तथा नगर मजिस्ट्रेट इंद्रनंदन सिंह को सह नोडल नामित किया गया है।

जिलाधिकारी तथा सचिव द्वारा परीक्षा को निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराए हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि परीक्षा के गाइडलाइन के अनुसार सभी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए परीक्षा को संपन्न कराया जाए।

केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित परीक्षा में लगाए गए सभी कार्मिक ससमय केंद्र स्थल पर पहुंच जाए। परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, सुरक्षा, पर्याप्त प्रकाश, इत्यादि की व्यवस्था सुनिश्चित होनी चाहिए। इसके साथ ही सख्त निर्देश दिए गए कि अभ्यर्थियों सहित परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने वाले सभी लोगों का बायोमेट्रिक अनिवार्य रूप से किया जाएगा।

इस अवसर पर समन्वय पर्यवेक्षक संजय कुमार, अपर जिलाधिकारी वि0 रा0 राम अक्षयबर चौहान, अपर पुलिस अधीक्षक आयुष श्रीवास्तव, वरिष्ठ कोषाधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक सहित अन्य जिलास्तरीय अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।