मऊ : पटाखा जलाने को लेकर भिड़े दो पक्ष, युवक की हत्या

“मऊ जिले में त्योहार के दिन एक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। वहीं, 10 लोग घायल भी हुए हैं। पटाखा फोड़ने को लेकर दो पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा और शव को कब्जे में ले लिया”

मऊ 22 / 10 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

मऊ के घोसी कोतवाली क्षेत्र के कटीहारी गांव मे दीपावली की रात मातम में बदल गया। लक्ष्मी पूजा पंडाल के समीप पटाखा फोड़ने को लेकर दो पक्षों में विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। 

आरोप है कि एक पक्ष के दस से अधिक की संख्या में पहुचे महिला और पुरुष हमलावरों ने लाठी-डंडे, फावड़े व चाकू से हमला बोल दिया।

जिससे एक पक्ष के दो सगे भाई सहित सात लोग घायल हो गए, इसमें एक युवक की मौत कुछ देर बाद अस्पताल ले जाते समय हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दूसरे घायल को अस्पताल में लाकर भर्ती कराया, वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।

जानकारी के अनुसार कटिहारी गांव के पश्चिमी तरफ लक्ष्मी पूजा पाण्डाल स्थापित है। जहां दीपावली की रात लगभग 9.30 बजे जुटे दो पक्षो में पटाखा फोड़ने का विवाद शुरू हो गया।

इसी दौरान देखते ही देखते लगभग 20 मिनट तक जमकर लाठी-डंडे व फावड़े चले।इस दौरान अजय चौहान (20 ) पुत्र अरविंद चौहान को सर में गम्भीर चोटे आई।

जिसे इलाज के लिये ले जाते समय उसकी मौत हो गई। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दूसरे युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने शव को लिया कब्जे में

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना स्थल पर एएसपी अनूप कुमार सीओ घोसी जितेंद्र सिंह पहुंचे। घटना की विभिन्न पहलुओं पर पुलिस ने जांच कर ग्रामीणों से जानकारी ली।

कोतवाली प्रभारी प्रमेंद्र सिंह मय फोर्स हमलावरों की तलाश व घटना में प्रयुक्त लाठी डंडे व फावड़े की तलाश करते रहे।

एहतियात के तौर पर दोहरीघाट और कोपागंज थाने की फोर्स घटना स्थल पर जमी रही। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

मृतक के परिजनों के अनुसार शिवलाल, प्रेम, राधेश्याम, नंदलाल, अजय, विजय, श्यामलाल और अंशिका, रागिनी भी इस हमले में चोटे आई।

पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंची एंबुलेंस से सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया। हालांकि, घटना के बाद से हमलावर फरार है। 

Santosh SETH

Recent Posts

चावल की महंगाई पर सरकार की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: 4 बड़े फैसले

चावल की कीमतों पर लगाम लगाने के लिए सरकार का बड़ा 'एक्शन': व्यापारियों के लिए…

4 hours ago

कैंसर की 137 दवाएं 70% तक सस्ती, मरीजों को 3357 करोड़ की बचत

कैंसर के मरीजों के लिए बड़ी राहत: 137 जीवनरक्षक दवाएं हुईं 70% तक सस्ती, सरकार…

4 hours ago

जौनपुर: दिशा समिति की बैठक में किये गए पांच बड़े फैसले

जौनपुर 'दिशा' समिति की बैठक: विकास कार्यों की हुई गहन समीक्षा, सांसद बाबू सिंह कुशवाहा…

5 hours ago

जौनपुर: किसानों की आय बढ़ाने की पहल, 200 कृषकों को बंटे मुफ्त प्याज बीज

जौनपुर के किसानों के लिए खुशखबरी: उद्यान विभाग ने 200 कृषकों को बांटे 'मुफ्त प्याज…

5 hours ago

जौनपुर: रोजगार मेले में जनपद के 589 युवाओं को मिला रोजगार

जौनपुर रोजगार मेला: युवाओं के सपनों को मिली उड़ान, 22 कंपनियों ने 589 अभ्यर्थियों को…

5 hours ago

दिवाली: खुशियों का पर्व या प्रदूषण का संकट? पर्यावरण बनाम राजनीति का द्वंद्व

प्रकाश का पर्व या सांसों का संकट? दिवाली पर प्रदूषण और उस पर होती 'सियासत'…

5 hours ago