Breaking News

मथुरा : 6 मकान गिरे, तीन की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

“मथुरा जिले में एक साथ छह मकान गिरने से मलबे में कई लोग दब गए हैं। अभी तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि अन्य लोगों की बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है”

मथुरा 15 / 06 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

मथुरा जिले में मिट्टी के टीले में दबने से तीन लोगों की मौत हो गई। पूरा मामला गोविंद नगर थाना क्षेत्र के कच्ची सड़क इलाके का बताया जा रहा है। यहां रविवार को टीला धंसने से उस पर बनी एक बहुमंजिला इमारत ढह गई। इसमें दो बच्चियों समेत तीन लोगों की मौत हो गई।

अधिकारियों के मुताबिक, अब तक मलबे में से निकाले गए तीन मृतकों की पहचान की गई है। मृतकों में तोताराम (38) और इसके अलावा दो बहनें यशोदा (6) व काव्या (3) को डॉक्टरों ने मृत घोषित किया है।

मिट्टी का टीला समतल करते समय हुआ हादसा

इस मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि हादसा रविवार दोपहर गोविंद नगर थाना क्षेत्र में उस समय हुआ जब कोई व्यक्ति कच्ची सड़क इलाके में टीले के सहारे बने एक निजी बहुमंजिला मकान को जेसीबी से समतल करा रहा था। इसी दौरान अन्य मकानों के नीचे की मिट्टी भी धंसने लगी।

इससे मिट्टी के टीले का बड़ा हिस्सा ढह गया, जिसमें करीब आधा दर्जन मकानों में रह रहे लोग मलबे में दब गए। एसएसपी ने बताया कि राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय आपदा प्रबंधन की टीमों के साथ पुलिस, दमकल कर्मी व नगर निगम के कर्मचारी आदि बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। 

घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी

वहीं जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पुराने शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके में एक टीले पर बना मकान अचानक ढह गया। अनुमान है कि इमारत ढहने की वजह से आसपास के पांच से छह घरों को भी आंशिक नुकसान पहुंचा है।

एसएसपी ने बताया कि उन्होंने बताया, “घटनास्थल पर बचाव अभियान जारी है। अग्निशमन सेवा, नगर निगम, नागरिक सुरक्षा और पुलिस की टीमें फिलहाल मौके पर हैं। इसके अलावा, बचाव कार्य में मदद के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को भी बुलाया गया है।”

Santosh SETH

Recent Posts

Pitru Paksha 2026: आज से पितृपक्ष शुरू, जानें श्राद्ध की तिथियां

Pitru Paksha 2026: आज से पितृपक्ष का शुभारंभ, जानें 15 दिनों के कठोर नियम, 'पंचबली'…

2 hours ago

यूपी के 62 जिलों में बारिश का अलर्ट, 19 जिलों में स्कूल बंद

पहाड़ से मैदान तक आफत की बारिश: यूपी के 8 जिलों में 'रेड अलर्ट', 19…

7 hours ago

यूपी के 4,030 आंबेडकर प्रतिमा स्थलों का होगा कायाकल्प, 403 करोड़ जारी

यूपी की सभी 403 विधानसभाओं में होगा आंबेडकर प्रतिमा स्थलों का विकास: योगी सरकार ने…

20 hours ago

आजमगढ़ के रानी की सराय में फायरिंग, युवक को मारी गोली

आजमगढ़ में पुरानी रंजिश का खूनी खेल: रानी की सराय में दिनदहाड़े युवक को मारी…

20 hours ago

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो: माफिया खत्म, यूपी बना निवेश का केंद्र – अमित शाह

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का शुभारंभ: अमित शाह बोले- 'माफिया राज का हुआ अंत, यूपी…

20 hours ago

नेपाल में कुदरत का कहर: भारी बारिश से भूस्खलन, राहत कार्य ठप

नेपाल में कुदरत का दोहरा प्रहार: 26 अगस्त की विनाशकारी बाढ़ के बाद फिर भारी…

20 hours ago