महाराष्ट्र : पुणे में इंद्रायणी नदी पर बना पुल टूटा, 35 से 40 लोगों के बहने की खबर, मृतकों की संख्या हुई 4

“महाराष्ट्र के पुणे जिले में बड़ा हादसा हुआ है। यहां इंद्रायणी नदी पर बना पुल टूट जाने से कई लोग नदी में बह गए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है और कई लोगों को बचाया गया है। इस टूटे हुए पुल के वीडियो भी सामने आए हैं”

पुणे 15 / 06 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

महाराष्ट्र के पुणे जिले में इंद्रायणी नदी पर बना पुल का आधा हिस्सा गिर गया है। जब ब्रिज गिरा तब उस पर 100 से ज्यादा लोग मौजूद थे। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। इस हादसे में 35 से 40 लोगों के बहने की खबर सामने आ रही है। इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 4 हो गई है। 38 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। 6 लोगों की हालत गंभीर है और आईसीयू में उनका इलाज चल रहा है। 

क्या है पूरा मामला?

पुणे के मावल में कुंड माल में पुल गिरने से कई पर्यटक डूब गए हैं। बताया जा रहा है कि यह घटना दोपहर करीब साढ़े तीन बजे की है। पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस आयुक्तालय की तलेगांव दाभाड़े पुलिस मौके पर है। कुंडमाला को पार करने के लिए एक पुल है, जोकि गिर गया है। रविवार होने के कारण बड़ी संख्या में पर्यटक वहां मौजूद थे। कुछ लोग पुल पर खड़े थे। उसी समय पुल गिरने से यह हादसा हुआ। 

कैसे हुआ हादसा?

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुछ लोग टू व्हीलर बाइक लेकर पुल पर चढ़ गए थे। भीड़ ज्यादा थी और बाइक्स भी आ जाने के वजह से पुल ओवर लोड हो गया और ये हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि यह पुल जर्जर स्थिति में था। मौके पर 10 से 12 एम्बुलेंस मौजूद हैं और NDRF की टीमें मौके पर मौजूद हैं।

सीएम फडणवीस का सामने आया बयान

सीएम फडणवीस ने कहा, ‘हादसे वाली जगह रेस्क्यू जारी है। पुल टूटने से कई लोग जख्मी हुए हैं। नदी में बहे लोगों को रेस्क्यू करना हमारी प्राथमिकता है।’

मुआवजे का ऐलान हुआ

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घोषणा की है कि राज्य सरकार पुणे जिले के तालेगांव के पास इंद्रायणी नदी पर पुल ढहने की घटना में मारे गए लोगों के परिवारों को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देगी। इसके अलावा, राज्य सरकार घायलों के इलाज का खर्च भी उठाएगी। इस घटना को लेकर पीएम मोदी ने सीएम फडणवीस से बात की है। 

Santosh SETH

Recent Posts

Pitru Paksha 2026: आज से पितृपक्ष शुरू, जानें श्राद्ध की तिथियां

Pitru Paksha 2026: आज से पितृपक्ष का शुभारंभ, जानें 15 दिनों के कठोर नियम, 'पंचबली'…

54 minutes ago

यूपी के 62 जिलों में बारिश का अलर्ट, 19 जिलों में स्कूल बंद

पहाड़ से मैदान तक आफत की बारिश: यूपी के 8 जिलों में 'रेड अलर्ट', 19…

6 hours ago

यूपी के 4,030 आंबेडकर प्रतिमा स्थलों का होगा कायाकल्प, 403 करोड़ जारी

यूपी की सभी 403 विधानसभाओं में होगा आंबेडकर प्रतिमा स्थलों का विकास: योगी सरकार ने…

19 hours ago

आजमगढ़ के रानी की सराय में फायरिंग, युवक को मारी गोली

आजमगढ़ में पुरानी रंजिश का खूनी खेल: रानी की सराय में दिनदहाड़े युवक को मारी…

19 hours ago

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो: माफिया खत्म, यूपी बना निवेश का केंद्र – अमित शाह

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का शुभारंभ: अमित शाह बोले- 'माफिया राज का हुआ अंत, यूपी…

19 hours ago

नेपाल में कुदरत का कहर: भारी बारिश से भूस्खलन, राहत कार्य ठप

नेपाल में कुदरत का दोहरा प्रहार: 26 अगस्त की विनाशकारी बाढ़ के बाद फिर भारी…

20 hours ago