International

हांगकांग : बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 36 लोगों की मौत

“हांगकांग में भीषण आग के चलते एक बहुमंजिला इमारत धू-धू कर जल गई। इस हादसे में कम से कम36 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों घायल हैं”

नई दिल्ली 27 / 11 / 2025 मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 

हांगकांग के ताई पो जिले में बुधवार दोपहर एक बहुमंजिला आवासीय परिसर में अचानक लगी भीषण आग ने कहर बरपा दिया। इस हादसे में कम से कम 36 लोगों की जान चली गई, जबकि दर्जनों घायल हैं। वहीं 279 लोग लापता हैं।

अग्निशमन विभाग के अनुसार, घटनास्थल पर 9 लोगों को मृत पाया गया, जबकि चार अन्य को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। 

आग जिस तेजी से फैली, उसकी वजह इमारत के बाहरी हिस्से पर चल रहे नवीकरण कार्य के दौरान लगाए गए बांस के मचान (स्कैफोल्डिंग) थे। लकड़ी और बांस की यह संरचना आग की लपटों को ऊपर की मंजिलों तक ले गई।

घटनास्थल से सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि इमारत के ऊपरी हिस्सों से काली धुएं की मोटी लपटें निकल रही थीं और दमकलकर्मी सीढ़ियों व क्रेन की मदद से लोगों को बचाने की कोशिश कर रहे थे। कई लोग खिड़कियों से चिल्लाते और मदद मांगते दिखे।

ताई पो जिला परिषद के सदस्य लो हियु-फंग ने स्थानीय चैनल टीवीबी को बताया, “इस इमारत में ज्यादातर बुजुर्ग लोग रहते हैं। कई तो चल-फिर भी नहीं पाते। आग सबसे ऊपरी मंजिलों पर तेजी से फैली, इसलिए निकलना मुश्किल हो गया।

आग दोपहर करीब 1 बजे शुरू हुई थी। शाम तक इसे काबू करने के लिए अग्निशमन विभाग ने चेतावनी का स्तर बढ़ाकर तीसरे दर्जे तक पहुंचा दिया। स्थानीय समयानुसार रात 9 बजे तक आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।

हादसे के बाद करीब 700 निवासियों को सुरक्षित बाहर निकालकर पास के स्कूलों और सामुदायिक केंद्रों में बने अस्थायी आश्रय गृहों में पहुंचाया गया है। कई परिवारों के पास अब न कपड़े हैं, न दवाइयां।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि नवीकरण कार्य के दौरान वेल्डिंग की चिंगारी से आग शुरू हुई। हांगकांग में पुरानी इमारतों के बाहर बांस का मचान लगाना आम बात है, लेकिन सुरक्षा मानकों की अनदेखी अक्सर बड़े हादसों को न्योता देती है।

Santosh SETH

Recent Posts

पश्चिम एशिया संकट: ईंधन आपूर्ति सामान्य, सभी भारतीय सुरक्षित

' पश्चिम एशिया संकट पर बड़ी खबर: ईंधन की कोई कमी नहीं, सभी भारतीय नागरिक…

4 hours ago

यूपी: जल जीवन मिशन चरण 2 MoU पर हस्ताक्षर, 11 प्रमुख सुधार लागू होंगे

"ग्रामीण पेयजल शासन में संरचनात्मक सुधारों को बढ़ाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते…

5 hours ago

हिंदू नव वर्ष और चैत्र नवरात्रि 2026: महत्व, घटस्थापना और पूजा विधि

19 मार्च से हिंदू नव वर्ष और चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ : जानें कलश स्थापना,…

10 hours ago

‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ में इंडियन नेवी ने बढ़ाए वॉरशिप, 3 जहाज लौटे

मिडिल ईस्ट संकट : 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' में इंडियन नेवी ने संभाला मोर्चा, वॉरशिप की…

10 hours ago

हज यात्रा 2026 की गाइडलाइन जारी: स्मार्टवॉच पहनना अनिवार्य, किचन बंद

हज यात्रा 2026 के लिए बड़े बदलाव : मक्का में खुद नहीं बना सकेंगे खाना,…

10 hours ago

योगी सरकार के 9 साल: जौनपुर में विकास कार्यों की झड़ी

योगी सरकार के 'नवनिर्माण के 9 वर्ष': दोगुनी हुई यूपी की GDP, जौनपुर में विकास…

10 hours ago