National

संसद से चुनाव आयोग तक मार्च : अखिलेश यादव ने दिल्ली में बैरिकेडिंग फांदी

“चुनाव में वोट चोरी का आरोप लगाते हुए विपक्ष के 300 सांसदों ने सोमवार को संसद से चुनाव आयोग के ऑफिस तक मार्च किया। इस दौरान राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अखिलेश और डिंपल यादव समेत कई विपक्षी सांसदों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इसके बाद उन्हें पार्लियामेंट पुलिस स्टेशन ले जाया गया”

नई दिल्ली 12 / 008 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

कन्नौज से सांसद और सपा प्रमुख अखिलेश यादव प्रदर्शन के दौरान पुलिस की बैरिकेडिंग फांद गए। उन्होंने कहा- हमने चुनाव आयोग को 18 हजार डिलीटेड वोट की लिस्ट दी है।

उपचुनाव में वोटों की लूट हुई। सरकार उन तमाम डीएम को सस्पेंड करे, जो इसमें शामिल थे। सांसद डिंपल यादव ने कहा कि यूपी उपचुनाव में बूथ कैप्चरिंग की गई।

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा- वो बात नहीं कर सकते, हकीकत यह है। सच्चाई देश के सामने है। यह लड़ाई राजनीतिक नहीं, संविधान को बचाने की है। यह एक व्यक्ति, एक वोट की लड़ाई है। हमें एक साफ-सुथरी वोटर लिस्ट चाहिए।

वहीं, वायनाड से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा कि सरकार डरी हुई है। ये लोग कायर हैं। मार्च के दौरान विपक्षी सांसद वोटर वैरिफिकेशन ( SIR) प्रक्रिया ‘वापस लो’, ‘वापस लो’ के नारे लगाते देखे गए। इससे पहले दोनों सदनों में इस मुद्दे पर भारी हंगामा हुआ।

शिवपाल सिंह यादव ने सोशल मीडिया X पर लिखा- संघर्ष की पहचान-रुकना नहीं, टकराना है। जब हक की आवाज रोकने को बैरिकेड खड़े हों, तो समाजवादी पीछे नहीं हटते। बैरिकेड तोड़ते हैं, कूदते हैं, ललकारते हैं। आज अखिलेश यादव की छलांग सिर्फ लोहे पर नहीं थी, ये छलांग थी लोकतंत्र बचाने की कसम पर।

उधर, दिल्ली में विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी को लेकर समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में जोरदार प्रदर्शन किया। बारिश के बीच हजरतगंज चौराहे पर हुए इस प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हुई।

Santosh SETH

Recent Posts

अमरोहा : दरोगा और CRPF इंस्पेक्टर समेत 4 पर गैंगरेप का केस दर्ज

खाकी फिर हुई शर्मसार: अमरोहा में हरियाणा की युवती से गैंगरेप, यूपी पुलिस के दरोगा…

5 hours ago

जहाज ‘एमवी केप डाओ’ पर हमला, यूपी के देवरिया निवासी भारतीय नाविक की मौत

होर्मुज जलडमरूमध्य में मालवाहक जहाज 'एमवी केप डाओ' पर टॉरपीडो से हमला: यूपी के देवरिया…

6 hours ago

चक्रवात ‘अर्णब’ का अलर्ट, ओडिशा-आंध्र में भारी बारिश की चेतावनी

बंगाल की खाड़ी में गहराया 'अर्णब' का खतरा: ओडिशा-आंध्र तटों पर भारी बारिश का अलर्ट,…

10 hours ago

भाजपा में बड़ा फेरबदल: 36 राज्यों/UTs में नए प्रभारी, स्मृति ईरानी को दो राज्य

भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल: 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में नए प्रभारी…

11 hours ago

रायपुर : 3000 लोगों का रक्तदान, गोल्डन बुक में दर्ज हुआ वर्ल्ड रिकॉर्ड

रायपुर में 'सेवा महाकुंभ' का ऐतिहासिक आयोजन: 3000 लोगों ने किया रक्तदान, गोल्डन बुक में…

11 hours ago

जौनपुर: आशा कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट पर बड़ा प्रदर्शन

जौनपुर कलेक्ट्रेट पर आशा कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल: मानदेय नहीं बढ़ा तो 15 दिन बाद…

13 hours ago