मणिपुर – जिरीबाम में मुठभेड़ के दौरान 11 उग्रवादियों ढेर, एक जवान घायल

“मणिपुर में सीआरपीएफ की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। सीआरपीएफ ने जिरीबाम में मुठभेड़ के दौरान 11 उग्रवादियों को मार गिराया है। वहीं इस मुठभेड़ में सीआरपीएफ के एक जवान के भी घायल होने की सूचना है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल तक एयरलिफ्ट किया गया है”

इम्फाल 11 / 11 / 2024 एजेंसी

इस मुठभेड़ से पहले मणिपुर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव सिंह ने कहा कि वे राज्य में शांति और सामान्य स्थिति चाहते हैं। उन्होंने कहा कि यह बहुत चुनौतीपूर्ण समय है और वे इसे सर्वोत्तम संभव ताकत के साथ निपटने की कोशिश कर रहे हैं।

वहीं इससे पहले मणिपुर के पहाड़ी और घाटी जिलों में पिछले तीन दिनों के भीतर तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने कई हथियार, गोला-बारूद और आईईडी जब्त किए हैं।

असम राइफल्स ने सोमवार को एक बयान में कहा गया है कि शनिवार को असम राइफल्स और मणिपुर पुलिस की एक संयुक्त टीम ने चुराचांदपुर जिले के एल खोनोमफाई गांव से सटे जंगल में एक अभियान के दौरान एक .303 राइफल, दो नौ एमएम पिस्तौल, छह 12 सिंगल बैरल राइफल, एक .22 राइफल, गोला-बारूद और अन्य युद्ध संबंधी सामान जब्त किया।

कांगपोकपी जिले के एस चौंगौबंग और माओहिंग के बीच संयुक्त टीम की तरफ से एक अन्य अभियान में एक 5.56 मिमी इंसास राइफल, एक प्वाइंट 303 राइफल, दो एसबीबीएल बंदूकें, दो 0.22 पिस्तौल, दो इंप्रोवाइज्ड प्रोजेक्टाइल लांचर, ग्रेनेड, गोला-बारूद भी जब्त किया गया।

असम राइफल्स, मणिपुर पुलिस और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की एक संयुक्त टीम ने रविवार को काकचिंग जिले के उटांगपोकपी के सामान्य क्षेत्र में हथियार और गोला-बारूद बरामद करने के लिए एक खुफिया-आधारित अभियान शुरू किया, जिसके दौरान एक 0.22 राइफल, गोला-बारूद और अन्य युद्ध संबंधी सामान जब्त किया गया।

बता दें कि पिछले साल मई से इंफाल घाटी में मैतेई और मणिपुर में समीपवर्ती पहाड़ी आधारित कुकी लोगों के बीच जातीय हिंसा में 200 से अधिक लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं।

Santosh SETH

Recent Posts

जौनपुर: तेजीबाजार में निशुल्क नेत्र शिविर का हुआ शुभारम्भ

जौनपुर: तेजीबाजार में लगा निशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र शिविर, कृपाशंकर सिंह के सहयोग से होगा…

28 minutes ago

जौनपुर: राधा वल्लभ कॉलेज ऑफ फार्मेसी का नौपेड़वा में स्वास्थ्य शिविर

विश्व फार्मेसी दिवस: राधा वल्लभ कॉलेज ऑफ फार्मेसी ने नौपेड़वा में लगाया स्वास्थ्य शिविर, 110…

43 minutes ago

एशियन गेम्स 2026 : एयर पिस्टल में सुरुचि-कमलजीत की जोड़ी ने जीता गोल्ड

एशियन गेम्स 2026: शूटिंग में भारत का खुला खाता, 10 मीटर एयर पिस्टल में सुरुचि-कमलजीत…

51 minutes ago

दिल्ली के कश्मीरी गेट में खौफनाक वारदात: लूटपाट में युवक की हत्या

दिल्ली के कश्मीरी गेट में खौफनाक वारदात: लूटपाट के विरोध पर ई-रिक्शा सवार युवक की…

3 hours ago

यूपी में मौसम का यू-टर्न: 13 जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

यूपी में मानसून का रिवर्स गियर: 13 जिलों में अति भारी बारिश का 'ऑरेंज अलर्ट',…

4 hours ago

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आगाज: अमित शाह आज करेंगे उद्घाटन

ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का शंखनाद: अमित शाह करेंगे उद्घाटन, 85 देशों…

4 hours ago