Breaking News

दिल्ली की सीएम आतिशी का एलान – ‘बस मार्शलों को नौकरी पर लगाया जाए

“सीएम आतिशी ने कहा, ‘उपराज्यपाल या केंद्र सरकार बस मार्शल के लिए जो भी पॉलिसी बनाएं, चाहे उनकी बहाली हो या उन्हें पक्की नौकरी पर लगाया जाये उनकी सारी तनख्वाह हमारी सरकार देगी।’

नई दिल्ली 11 / 11 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

“दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए काफी काम किए हैं। महिलाओं के साथ बसों में अभद्र व्यवहार ना हो, इसके लिए 2015 में बसों में बस मार्शल लगाये गये”

सीसीटीवी और पैनिक बटन लगाये गये, लेकिन 2023 में  भाजपा ने अपने अधिकारियों के जरिए इन बस मार्शलों को हटा दिया। आप विधायकों, कार्यकर्ताओं ने बस मार्शलों के लिए सड़क पर संघर्ष किया और आखिर में भाजपा को आप और बस मार्शलों के संघर्ष के आगे झुकना ही पड़ा।

बसों में मार्शलों की नियुक्ति के मुद्दे पर दिल्ली की सीएम आतिशी का कहना है, ‘हम महिलाओं की सुरक्षा के लिए बस मार्शलों को स्थायी रूप से नियोजित करने के लिए एक नीति बनाने के लिए उपराज्यपाल को पत्र लिख रहे हैं। जब तक कोई नीति नहीं बनती, तब तक 10,000 बस मार्शलों को बहाल किया जाना चाहिए।’

आतिशी ने कहा, ‘बस मार्शलों की स्थायी नियुक्ति का मुद्दा सर्विसेज और पब्लिक ऑर्डर के अंतर्गत केंद्र सरकार के अधीन आता है। ऐसे में जब तक केंद्र सरकार द्वारा बस मार्शलों को स्थायी करने संबंधित पॉलिसी नहीं बनाई जाती, दिल्ली सरकार ने फैसला लिया है कि सभी 10,000 मार्शलों को तत्काल प्रभाव से बसों में तैनात किया जाए।

ताकि गरीब परिवारों के युवाओं को रोजगार मिले और बसों में महिलाएं दोबारा सुरक्षित महसूस कर सकें। मार्शलों की नियुक्ति और उन्हें वेतन देने का सारा खर्च दिल्ली सरकार उठाएगी।

भाजपा ने बस मार्शलों का वेतन रोका: आतिशी

आतिशी ने कहा, दिल्ली में बसों में महिलाओं को सुरक्षा देने के लिए 2017-18 में सरकार ने मार्शल तैनात किए थे। बसों में इन मार्शलों की नियुक्ति से महिलाओं, बुजुर्गों, बच्चों को जो सुरक्षा मिली इसका कई प्रमाण दिल्लीवालों ने देखा।

उन्होंने दावा किया कि मार्शलों ने बस में महिलाओं के साथ होने वाली बदतमीजी को रोका, किसी बच्चे के अपहरण होने के प्रयास को रोका, बुजुर्गों की मदद की है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने षड्यंत्र रचकर अपने अधिकारी के माध्यम से अप्रैल 2023 से इन बस मार्शलों की तनख्वाह रोक दी।

10 हजार युवा बेरोजगार हो गए : आतिशी

उन्होंने दावा करते हुए कहा, इससे एक तरफ बसों में महिलाएं असुरक्षित हुई और दूसरी तरफ 10 हजार से अधिक परिवार के युवा बेरोजगार हो गए। केजरीवाल ने बार-बार कहा कि इन बस मार्शलों को वापिस रखा जाए।

उन्होंने प्रण लिया कि चाहे जितना भी संघर्ष करना पड़े, लेकिन इन बस मार्शलों को वापिस रोजगार दिलाएंगे। उन्होंने कहा कि, आखिरकार इस संघर्ष के सामने भाजपा को झुकना पड़ा और बस मार्शलों की दोबारा नियुक्ति के लिए तैयार होना पड़ा।

Santosh SETH

Recent Posts

एशियन गेम्स 2026 : एयर पिस्टल में सुरुचि-कमलजीत की जोड़ी ने जीता गोल्ड

एशियन गेम्स 2026: शूटिंग में भारत का खुला खाता, 10 मीटर एयर पिस्टल में सुरुचि-कमलजीत…

8 minutes ago

दिल्ली के कश्मीरी गेट में खौफनाक वारदात: लूटपाट में युवक की हत्या

दिल्ली के कश्मीरी गेट में खौफनाक वारदात: लूटपाट के विरोध पर ई-रिक्शा सवार युवक की…

3 hours ago

यूपी में मौसम का यू-टर्न: 13 जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

यूपी में मानसून का रिवर्स गियर: 13 जिलों में अति भारी बारिश का 'ऑरेंज अलर्ट',…

3 hours ago

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आगाज: अमित शाह आज करेंगे उद्घाटन

ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का शंखनाद: अमित शाह करेंगे उद्घाटन, 85 देशों…

3 hours ago

एशियन गेम्स 2026: 5वें दिन भारत ने जीते 5 मेडल, कुल पदक संख्या 17 हुई

एशियन गेम्स 2026: 5वें दिन भारत ने जीते 5 मेडल, एथलेटिक्स में सीमा ने 16…

3 hours ago

मौत का सफर बनीं स्लीपर बसें: 3 साल में 45 अग्निकांड, 64 मौतें, नियम फेल

स्लीपर बसों में अग्निकांड: मौत के सफर में तब्दील होतीं रात की यात्राएं और सुरक्षा…

3 hours ago