मंडी : छोटी काशी में मंडी दर्शन और मेरी ऑटो ऐप को नगर निगम करेगी लांच

“इस ऐप में नगर निगण के क्षेत्राधिकार में सही ऐतिहासिक मंदिरो,  गुरुद्वारों, ऐतिहासिक स्थलों की जानकारी दी जाएगी”

मंडी 22 / 04 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

मंडी शहर में स्थित सभी एतिहासिक स्थानों की जानकारी और ऑनलाइन ऑटो की बुकिंग अब एक क्लिक पर हो जाएगी। नगर निगम मंडी जल्द ही दो एपों को लांच करने जा रही है। एआई रोबटिक्स क्लब, एसपीयू मंडी के छात्रों द्वारा मेरी ऑटो और मंडी दर्शन एप को बनाया है। सोमवार को हुई बैठक में छात्रों ने इस ऐप का डैमो निगम को दिया।

मंडी दर्शन एप पर पर्यटकों को एक क्लिक पर शहर के सभी एतिहासिक स्थलों की जानकारी मिलेगी। नगर निगम मंडी द्वारा जल्द ही मंडी दर्शन ऐप को लांच किया जा रहा है। इसी एप के माध्यम से लोगों को उस धार्मिक और एतिहासिक स्थल का इतिहास भी पढऩे को मिलेगा। यह एप एआई रोबटिक्स क्लब एसपीयू मंडी के सात छात्रों द्वारा बनाई गई है।

शहर में पेश आ रही ऑटो की समस्या का भी निगम ने हल खोज लिया है। शहर में लोगों को समय पर ऑटो न मिलना एक बड़ी समस्या है। लेकिन अब लोगों को ऑटो के लिए सडक़ किनारे ऑटो के आने का इंतजार करने की आवश्यक्ता नहीं है।

लोग मेरी ऑटो ऐप पर अपने लिए ऑटो की बुकिंग कर सकते हैं। एआई रोबटिक्स क्लब एसपीयू मंडी की टीम हालांकि इस पर अभी काम कर रही है। लेकिन जल्द ही यह सुविधा लोगों को मिल जाएगी। निगम के क्षेत्राधिकार में ओला, उबर की तर्ज पर शहर में ऑटों की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।

पार्षद दें एतिहासिक स्थलों की जानकारी

नगर निगम मंडी द्वारा लांच की जा रही मंडी दर्शन ऐप पर एतिहासिक स्थलों को अपलोड करने के लिए पार्षद अपने-अपने वार्ड के प्रमुख स्थानों की जानकारी देंगे। अतिरिक्त आयुक्त ने बैठक में सभी पार्षदों से ऐप में अपलोड करने के लिए एतिहासिक स्थानों की सूची देने के लिए कहा है। ताकि इस ऐप से पूरे नगर निगम क्षेत्र को प्रदर्शित किया जा सके।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.