“मुंबई के पवई स्थित रा स्टूडियो में एक शख्स ने 15 से 20 बच्चों को स्टूडियो के अंदर बंधक बना लिया। बताया जा रहा है कि यह शख्स स्टूडियो में ही काम करता है। मुंबई पुलिस ने सभी बच्चों को रेस्क्यू कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है”
मुंबई 30 / 10 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
बंधक बनाने वाले ने एक वीडियो भी जारी किया। इसमें वह धमकी देते हुए कह रहा है, ”मैंने एक प्लान के तहत बच्चों को बंधक बनाया है। अगर मुझे थोड़ा भी उकसाया गया तो मैं इस जगह को आग लगा दूंगा।
मैंने आत्महत्या का कदम उठाने के बजाय यह प्लान बनाया था। मुझे उकसाया न जाए, नहीं तो मैं बच्चों को नुकसान पहुंचाना वाला कदम उठा लूंगा।”इसी बीच, मुंबई पुलिस की तरफ से एक बयान जारी किया गया। इसमें कहा गया कि आरोपी की पहचान रोहित आर्य के रूप में हुई है।
उसने मुंबई के पवई में कुछ बच्चों को बंधक बना लिया। उसने एक वीडियो भी जारी किया, जिसमें वह कह रहा है कि वह कुछ लोगों से बात करना चाहता है और अगर ऐसा नहीं किया गया तो वह आग लगा देगा और खुद को तथा बच्चों को नुकसान पहुंचाएगा। यह व्यक्ति मानसिक रूप से अस्थिर नजर आ रहा है।
सभी बच्चे सुरक्षित
बाद में मुंबई पुलिस की तरफ से एक और बयान जारी किया गया। इसमें कहा गया कि सभी बच्चों को बचा लिया गया है। वे सभी सुरक्षित हैं। रोहित आर्य को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस उससे बात कर यह जानने की कोशिश कर रही है कि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया और क्या वह वाकई मानसिक रूप से अस्थिर है।
हक के लिए सड़कों पर 'जेन अल्फा': यूपी से लेकर राजस्थान तक, बुनियादी सुविधाओं के…
दिल्ली में स्वाइन फ्लू का खौफ: H1N1 के मामले 1700 के पार, स्वास्थ्य विभाग ने…
PM मोदी का बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम को जीत का मंत्र: 'संगठन को बनाएं…
जौनपुर में चीनी की जमाखोरी पर डीएम का बड़ा एक्शन: 4000 कुंतल तय हुई स्टॉक…
सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: जज बनने के लिए अब 3 नहीं, सिर्फ 1 साल…
मायावती का अखिलेश यादव पर तीखा प्रहार: 'चवन्नी' वाले बयान को बताया शर्मनाक, कहा- 'गिरगिट…