उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में एक बेकाबू टूरिस्ट बस ने लालबत्ती पर खड़े कई वाहनों को रौंद दिया, जिसके बाद सड़क पर भारी जाम लग गया। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
दिल्ली के नंद नगरी में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू टूरिस्ट बस ने कई वाहनों को रौंदा, सड़क पर दूर तक घसीटा; 1 की दर्दनाक मौत, 6 घायल”
नई दिल्ली: द पॉलिटिक्स अगेन : श्रीमती शिल्पा की रिपोर्ट
राजधानी के उत्तर-पूर्वी दिल्ली जिले से एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है।
बुधवार रात नंद नगरी इलाके में एक बेकाबू टूरिस्ट बस ने जमकर कहर बरपाया। फ्लाईओवर से उतरते समय बस ने लालबत्ती (Red Light) पर खड़े कई वाहनों को एक के बाद एक जोरदार टक्कर मार दी।
इस खौफनाक हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
‘The Politics Again’ की रिपोर्ट के अनुसार, हादसे के बाद आरोपी बस चालक मौके से फरार हो गया है।
घटना बुधवार देर रात नंद नगरी डिपो के पास घटी। पुलिस के मुताबिक, यूपी (UP) नंबर की एक टूरिस्ट बस नंद नगरी फ्लाईओवर से नीचे उतर रही थी, तभी अचानक उसने अपना नियंत्रण खो दिया।
हादसे के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार और भारी अफरा-तफरी मच गई।
भीषण हादसे की सूचना मिलते ही जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।
हादसे के बाद जुटी गुस्साई भीड़ को पुलिस ने शांत कराया और नंद नगरी इलाके में लगे भारी जाम को खुलवाया।
इजरायल में नई सरकार के गठन पर भारत ने साफ किया रुख, गादी आइजेनकोट के…
यूपी चुनाव 2027: BJP को रोकने के लिए ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद का 'हाथ' मिलेगा?…
रामपुर में सरेआम 'खूनी खेल': CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की गोलियों से…
सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा: 'मैं अंदर से टूटी थी, राहुल-प्रियंका के डर के कारण…
दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: 16 नवंबर को 'छठ पूजा' पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, यहां…
जौनपुर: दिवाली के जश्न के बीच बसरा गांव में 'खूनी खेल', पुरानी रंजिश में घर…