Police and rescue teams recovering bodies of four teenager Kanwariyas from Chandigarh who drowned in the Ganganahar in Haridwar.
हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा: गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 किशोर कांवड़ियों की दर्दनाक मौत”
हरिद्वार: द पॉलिटिक्स अगेन : संतोष सेठ की रिपोर्ट
कांवड़ यात्रा के दूसरे दिन एक बेहद दर्दनाक और हृदयविदारक हादसा सामने आया है। पवित्र गंगाजल लेने आए चार किशोर कांवड़ियों की गंगनहर में डूबने से मौत हो गई है।
यह दुखद घटना ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के जटवाड़ा पुल के पास घटी। सूचना मिलने के बाद जल पुलिस और स्थानीय पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद चारों के शव गंगनहर से बाहर निकाल लिए हैं।
घटना के समय गंगनहर में सिल्ट की वजह से पानी कम किया गया था, जिसके चलते कांवड़िये जटवाड़ा पुल के पास नहर के बीच जाकर नहाने लगे।
नहाने के दौरान एक किशोर वहां मौजूद गड्ढे की गहराई को भांप नहीं पाया और पानी में फंसकर डूबने लगा।
उसे बचाने के लिए उसके तीन अन्य साथी भी तुरंत पानी में उतर गए।
गहराई अधिक होने के कारण वे भी पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गए और देखते ही देखते चारों लापता हो गए।
बताया जा रहा है कि सभी कांवड़िए चंडीगढ़ से एक बड़े ग्रुप के साथ गंगाजल लेने हरिद्वार पहुंचे थे। हादसे का शिकार हुए सभी मृतकों की उम्र करीब 16 से 18 वर्ष के बीच बताई जा रही है।
इस घटना के बाद मौके पर भारी अफरा-तफरी मच गई। रेस्क्यू अभियान के बाद पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में ले लिया है।
एसपी सिटी अभय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है और मृतकों के परिजनों को इस दर्दनाक हादसे की सूचना दे दी गई है।
इजरायल में नई सरकार के गठन पर भारत ने साफ किया रुख, गादी आइजेनकोट के…
यूपी चुनाव 2027: BJP को रोकने के लिए ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद का 'हाथ' मिलेगा?…
रामपुर में सरेआम 'खूनी खेल': CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की गोलियों से…
सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा: 'मैं अंदर से टूटी थी, राहुल-प्रियंका के डर के कारण…
दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: 16 नवंबर को 'छठ पूजा' पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, यहां…
जौनपुर: दिवाली के जश्न के बीच बसरा गांव में 'खूनी खेल', पुरानी रंजिश में घर…