महाराष्ट्र : मुंब्रा रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेनों से गिरे यात्री, गेट पर लटककर कर रहे थे यात्रा

“महाराष्ट्र के मुंबई में चलती ट्रेन से गिरकर एक यात्री की मौत हो गई, जबकि नौ अन्य यात्रियों को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर किसी मौत की पुष्टि नहीं हुई है। हादसा सुबह 9.20 बजे मुंबा रेलवे स्टेशन पर हुआ”

मुंबई 09 / 06 /2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

छत्रपति शिवाजी टर्मिनल की तरफ जा रही लोकल ट्रेन फास्ट ट्रैक में आ रही ट्रेन से से कई यात्री गिर गए। इस घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है तथा 9 लोगों को उपचार के लिए छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल कलवा में भर्ती कराया गया है।

यात्रियों के ट्रेन से गिरने की प्राथमिक जानकारी कसारा की तरफ जाने वाले लोकल गार्ड ने दी थी। सेंट्रल रेलवे की तरफ से कहा गया है कि दुर्घटना की जांच शुरू हो गई है। इस घटना से लोकल सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं।

कैसे हुआ हादसा?

सेंट्रल रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी स्वप्निल धनराज नीला ने बताया कि आठ लोग ट्रैक पर गिरे थे। अब तक अस्पताल से किसी की मौत की खबर नहीं मिली है। यह हादसा मुंब्रा और दिवा रेलवे स्टेशन के बीच हुआ। हादसे का शिकार हुए यात्री लोकल ट्रेन के दरवाजे पर लटककर यात्रा कर रहे थे। उनके बैग आपस में टकरा गए, जिससे यह हादसा हुआ।

जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि उन्हें 9.30 बजे इस हादसे की जानकारी मिली। उन्होंने बताया कि एक लोकल ट्रेन कसारा की तरफ जा रही थी और दूसरी ट्रेन सी एस टी एम की तरफ आ रही थी। 

दोनों लोकल ट्रेन के यात्री दरवाजे पर लटक कर खड़े थे। इनमें से किसी एक यात्री का बैग टकराने से दरवाजे पर खड़े यात्री ट्रैक पर गिर गए। जो लोग लोकल ट्रेन के फुट बोर्ड पर खड़े होकर यात्रा कर रहे थे, वही लोग गिरे हैं।

ठाणे जीआरपी की वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अर्चना दुसाने ने बताया कि उन्हें सूचना मिली और वे मौके पर पहुंचे। कुछ यात्री भीड़ भरी ट्रेन से गिर गए। उस समय, एक मेल या एक्सप्रेस ट्रेन भी बगल की पटरी से गुजर रही थी। अधिकारी ने बताया कि तीन यात्रियों के मारे जाने की आशंका है।

सभी कोच में ऑटोमैटिक गेट लगाने का फैसला

मुंबई में हुए हादसे के बाद रेलवे ने सभी रेकों में बदलाव करने का फैसला किया है। फिलहाल जितने भी रेक बनाए जा रहे हैं, उनमें एक ऑटोमैटिक गेट बंद करने और खुलने की सुविधा होगी। जो रेक अभी सेवा में मौजूद हैं, उन्हें दोबारा डिजाइन किया जाएगा और सभी रेक में ऑटोमैटिक दरवाजा खुलने और बंद होने की सुविधा दी जाएगी।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.