राज्यों की खबरे

मछलीशहर: वोटर लिस्ट को लेकर एक्शन में DM दिनेश चंद्र, BLOs को दी ट्रेनिंग

“भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चल रहे ‘गहन विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम’ (Intensive Special Summary Revision) को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है”

मछलीशहर (जौनपुर) | द पॉलिटिक्स अगेन ।  मंगेश प्रजापति की रिपोर्ट 

इसी क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी और जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने मछलीशहर तहसील के सभागार में बीएलओ (BLO) और सुपरवाइजरों की एक अहम क्लास लगाई।

इस दौरान डीएम ने न केवल मतदाता सूची को त्रुटिहीन बनाने के निर्देश दिए, बल्कि नए मतदाताओं को जोड़ने के लिए आयोग के नए नियमों की भी विस्तार से जानकारी दी।

ड्राफ्ट वोटर लिस्ट प्रकाशित, दावे-आपत्तियां शुरू

ट्रेनिंग सेशन को संबोधित करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आलेख्य मतदाता सूची (Draft Electoral Roll) का प्रकाशन किया जा चुका है।

अब इस सूची पर दावे और आपत्तियां लेने का काम चल रहा है। उन्होंने सभी बीएलओ को निर्देश दिया कि वे इस काम को गंभीरता से लें और यह सुनिश्चित करें कि किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम छूटने न पाए।

युवाओं के लिए खुशखबरी: 2026 में मिलेंगे 4 मौके

डीएम ने फॉर्म-6, फॉर्म-7 और फॉर्म-8 भरने की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया। उन्होंने एक महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि अब 18 साल पूरा करने वाले युवाओं को साल में सिर्फ एक बार नहीं, बल्कि चार बार वोटर बनने का मौका मिलेगा।

  • तारीखें: 01 जनवरी 2026 के अलावा, जो युवा 01 अप्रैल, 01 जुलाई और 01 अक्टूबर 2026 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे हैं, उनके भी फॉर्म-6 भरवाए जाएं।

  • घोषणा पत्र: डीएम ने स्पष्ट किया कि अग्रिम तारीखों के लिए आवेदन करने वाले युवाओं से घोषणा पत्र (Declaration Form) अनिवार्य रूप से भरवाया जाए।

  • डिजिटल अपलोडिंग: प्राप्त हुए सभी फॉर्म्स को बिना देरी किए ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।

अनमैप्ड वोटर्स और राजस्व कार्यों पर जोर

मीटिंग में ‘अनमैप्ड मतदाताओं’ (Unmapped Voters) का मुद्दा भी छाया रहा। डीएम ने ऐसे मतदाताओं को नोटिस जारी करने की पूरी प्रक्रिया समझाई ताकि उन्हें सही पोलिंग बूथ से मैप किया जा सके।

इसके अलावा, जिलाधिकारी ने बीएलओ और राजस्व कर्मियों को चुनाव कार्य के साथ-साथ डिजिटल क्रॉप सर्वे (Digital Crop Survey) और फार्मर रजिस्ट्री जैसे राजस्व कार्यों को भी समय सीमा के भीतर पूरा करने का आदेश दिया।

इस अवसर पर ईआरओ (ERO) मछलीशहर सौरभ कुमार और खंड विकास अधिकारी (BDO) समेत तहसील के अन्य वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Santosh SETH

Recent Posts

इजरायल में नई सरकार की कवायद के बीच भारत ने साफ किया रुख

इजरायल में नई सरकार के गठन पर भारत ने साफ किया रुख, गादी आइजेनकोट के…

4 days ago

यूपी चुनाव 2027: क्या ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद आएंगे साथ?

यूपी चुनाव 2027: BJP को रोकने के लिए ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद का 'हाथ' मिलेगा?…

4 days ago

रामपुर: CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की सरेआम हत्या

रामपुर में सरेआम 'खूनी खेल': CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की गोलियों से…

4 days ago

सोनिया गांधी की नई किताब: ‘बिलोंगिंग’ में खुलासा, PM पद क्यों ठुकराया

सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा: 'मैं अंदर से टूटी थी, राहुल-प्रियंका के डर के कारण…

4 days ago

दिल्ली : 16 नवंबर को छठ पूजा पर सार्वजनिक अवकाश घोषित

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: 16 नवंबर को 'छठ पूजा' पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, यहां…

4 days ago

जौनपुर : बसरा गाँव में दिवाली पर खूनी खेल; घर में घुसकर हत्या

जौनपुर: दिवाली के जश्न के बीच बसरा गांव में 'खूनी खेल', पुरानी रंजिश में घर…

4 days ago