A delivery personnel authenticating a consumer's Aadhaar biometrics for delivering a subsidized LPG gas cylinder

LPG सब्सिडी के लिए 1 अक्टूबर से बायोमेट्रिक आधार सत्यापन अनिवार्य

गैस उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: 1 अक्टूबर से LPG सब्सिडी के लिए बायोमेट्रिक आधार सत्यापन हुआ अनिवार्य”

नई दिल्ली: संतोष सेठ की रिपोर्ट : (THE POLITICS AGAIN)

केंद्र सरकार ने घरेलू एलपीजी सिलिंडर की सब्सिडी को पारदर्शी बनाने और फर्जी कनेक्शनों पर नकेल कसने के लिए एक कड़ा और अहम फैसला लिया है।

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के नए निर्देशानुसार, 1 अक्टूबर 2026 से सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलिंडर की बुकिंग और डिलीवरी के लिए बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन (BAA) कराना पूरी तरह से अनिवार्य कर दिया गया है।

इस कदम का मुख्य उद्देश्य फर्जी और दोहरे (Double) कनेक्शनों को हमेशा के लिए खत्म करना, सब्सिडी का सीधा लाभ वास्तविक परिवारों तक पहुंचाना और घरेलू सिलिंडरों के कमर्शियल इस्तेमाल पर पूरी तरह रोक लगाना है।

27 करोड़ से अधिक उपभोक्ता करा चुके हैं सत्यापन

मंत्रालय द्वारा 19 सितंबर 2026 तक जारी आंकड़ों के अनुसार, देश के करीब 27.43 करोड़ (लगभग 89.9%) सक्रिय घरेलू एलपीजी उपभोक्ता अपना बायोमेट्रिक आधार सत्यापन या ई-केवाईसी (e-KYC) पहले ही पूरा करा चुके हैं।

राहत की बात यह है कि जिन ग्राहकों का सत्यापन एक बार पूरा हो चुका है, उन्हें दोबारा यह प्रक्रिया करने की आवश्यकता नहीं होगी।

सत्यापन न कराने पर चुकानी होगी पूरी कीमत (बाजार मूल्य)

जो उपभोक्ता 1 अक्टूबर की समयसीमा तक अपना आधार सत्यापन पूरा नहीं कराते हैं, उनके लिए नियम सख्त होंगे:

  • उन्हें सब्सिडी वाले मूल्य (रियायती कीमत) पर एलपीजी सिलिंडर नहीं मिलेगा।

  • वे सिलिंडर तो प्राप्त कर सकेंगे, लेकिन इसके लिए उन्हें बिना सब्सिडी के बाजार मूल्य (Market Price) का भुगतान करना होगा।

  • ऐसे उपभोक्ताओं को अपनी ऑयल कंपनी के डिजिटल पोर्टल, ऐप या IVRS के जरिए गैर-सब्सिडी वाले सिलिंडर के लिए अपनी सहमति पहले दर्ज करानी होगी।

आधार सत्यापन/e-KYC कराने के आसान तरीके

उपभोक्ता निम्नलिखित तरीकों से बिना किसी परेशानी के अपना आधार सत्यापन पूरा कर सकते हैं:

  1. डोरस्टेप सुविधा: सिलिंडर डिलीवरी के दौरान डिलीवरी बॉय के पास मौजूद मोबाइल ऐप के जरिए बायोमेट्रिक या फेशियल ऑथेंटिकेशन करा सकते हैं।

  2. एजेंसी पर जाकर: सीधे अपनी संबंधित एलपीजी एजेंसी के कार्यालय जाकर।

  3. घर बैठे ऑनलाइन: मोबाइल ऐप्स के माध्यम से (इंडेन के लिए IndianOil ONE, भारतगैस के लिए HelloBPCL और एचपी गैस के लिए HP PAY ऐप)।