Breaking News

लेबनान – पेजर में हुए विस्फोट के बाद फिर से सीरियल धमाके

“फाइल फोटो ”

“लेबनान में एक दिन पहले पेजर में हुए विस्फोट के बाद आज फिर से सीरियल धमाके हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार  रेडियो सेट जैसे कुछ उपकरणों में आज सिलसिलेवार धमाके हुए हैं, जिसमें अब तक नौ लोगों की मौत हो चुकी है”

नई दिल्ली 18 / 09 / 2024 मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 

लेबनान में एक दिन पहले पेजर में हुए विस्फोट के बाद आज फिर से सीरियल धमाके हुए हैं। मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार रेडियो सेट जैसे कुछ उपकरणों में आज सिलसिलेवार धमाके हुए हैं, जिसमें अब तक नौ लोगों की मौत और 300 से अधिक लोग घायल बताएं जा रहे हैं।

समाचार एजेंसी एपी के हवाले से आई रिपोर्ट के मुताबिक बेरूत में हिज्बुल्ला सदस्यों और पेजर विस्फोट से मारे गए बच्चे के अंतिम संस्कार के दौरान कई विस्फोट की आवाज सुनी गई।

बता दें कि एक दिन पहले लेबनान पेजर में सीरियल धमाकों में 12 लोगों की मौत हुई थी। वहीं इन धमाकों में 2700 से अधिक लोग घायल भी हुए थे

    • बेरूत में घटनास्थल पर मौजूद एक एजेंसी के पत्रकारों के अनुसार, हिजबुल्ला के तीन सदस्यों और एक बच्चे के अंतिम संस्कार स्थल पर कई विस्फोट हुए हैं। बता दें कि इन सभी की एक दिन पहले पेजर विस्फोट में मौत हो गई थी।
  • वहीं लेबनान राज्य मीडिया के अनुसार, बेका घाटी के सोहमोर शहर में अज्ञात वायरलेस उपकरणों के विस्फोट में तीन लोगों की मौत हो गई है।
  • लेबनान के कई इलाकों में कई विस्फोट हुए हैं, दर्जनों लोगों के घायल होने की भी सूचना है।
  • हिजबुल्लाह की तरफ से इस्तेमाल किए जाने वाले संचार उपकरणों में विस्फोट हुआ।
  • जानकारी के मुताबिक बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में 15 से 20 विस्फोट हुए और दक्षिणी लेबनान में 15 से 20 विस्फोट हुए।

रेडियो सेट और वॉकी-टॉकी धमाके में बढ़ी मृतकों की संख्या

  • लेबनान में आज हुए विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है।
  • लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि संचार उपकरण विस्फोट में 300 से अधिक घायल हो गए हैं।
  • संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस ने लेबनान में बड़ी संख्या में संचार उपकरणों के फटने की खबरों पर चिंता जताई है।
Santosh SETH

Recent Posts

रायगढ़ हादसा: दिवेआगर बीच पर पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की डूबने से मौत

महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा: पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समुद्र में डूबने…

11 hours ago

यूपी भाजपा : विभिन्न मोर्चों की नई टीम, अनस उस्मानीअल्पसंख्यक अध्यक्ष

यूपी भाजपा में बड़े बदलाव: लंबे इंतजार के बाद विभिन्न मोर्चों की नई टीम घोषित,…

11 hours ago

भदोही: ‘मुसहर’ बताकर प्रसूता को अस्पताल से भगाया, डॉक्टर बर्खास्त

भदोही: 'मुसहर' बताकर प्रसूता को अस्पताल से भगाया, सड़क पर हुई डिलीवरी; ईएमओ बर्खास्त, सीएमएस…

12 hours ago

जौनपुर में धूमधाम से मनेगी गांधी-शास्त्री जयंती, अनेक कार्यक्रम तय

जौनपुर में धूमधाम से मनेगी गांधी और शास्त्री जयंती: प्रभात फेरी, 5 किमी रेस और…

12 hours ago

जौनपुर: वाटरशेड विकास से किसानों की आय में 50% वृद्धि, भूजल स्तर सुधरा

जौनपुर: जल संरक्षण से संवर रहा किसानों का भविष्य, 'रिफॉर्म उत्सव' के जरिए वाटरशेड विकास…

12 hours ago

छत्तीसगढ़: ASI और राज्य सरकार के बीच ऐतिहासिक MOU

छत्तीसगढ़ में विरासत पर्यटन को बड़ा बूस्ट: ASI और राज्य सरकार के बीच ऐतिहासिक MOU,…

12 hours ago