“करोल बाग इलाके में एक दो मंजिला मकान ढह गया। जिसके बाद वहां कोहराम मच गया। सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची”
नई दिल्ली 18 / 09 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट
दिल्ली अग्निशमन सेवा ने सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन में सहायता के लिए पांच गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी। टीम ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। मलबे से अभी तक 12 लोगों को बाहर निकाला गया है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
डीसीपी सेंट्रल एम हर्ष वर्धन ने बताया, ‘सुबह करीब 9 बजे बापा नगर इलाके से प्रसाद नगर पुलिस स्टेशन में एक इमारत गिरने की सूचना मिली। करीब 25 वर्ग गज एरिया की एक पुरानी इमारत गिरी है।’
उन्होंने बताया कि कई लोगों को बचाया गया है और अस्पताल भेजा गया है। आशंका है कि कुछ और लोग फंसे हो सकते हैं। स्थानीय पुलिस, एनडीआरएफ, दिल्ली फायर सर्विसेज और अन्य एजेंसियां बचाव अभियान चला रही हैं।
अभी तक किसी की मौत की पुष्टि नहीं हुई है। कानूनी बचाव अभियान समाप्त होने के बाद कार्रवाई की जाएगी।’
दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने जा रहीं आतिशी ने इस घटना को लेकर कहा, ‘करोल बाग इलाक़े में मकान गिरने का ये हादसा बेहद दुखद है।
मैंने ज़िलाधिकारी को आदेश दिए हैं कि वहां रहने वाले लोगों और पीड़ितों की हर संभव मदद करें, कोई घायल है तो उसका इलाज कराएं और इस हादसे के कारणों का पता लगाएं। हादसे को लेकर निगम मेयर से भी बात हुई हैं।
इस साल बहुत बारिश हुई है, सभी दिल्लीवासियों से मेरी अपील है कि निर्माण से जुड़े किसी भी हादसे की कोई भी आशंका हो तो तुरंत प्रशासन और निगम को बताएं, सरकार तुरंत आपकी मदद करेगी।’
घटना का सारांश:
संभावित कारण:
चिंता के बिंदु:
अधिकारियों के लिए सुझाव:
जनता के लिए सुझाव:
महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा: पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समुद्र में डूबने…
यूपी भाजपा में बड़े बदलाव: लंबे इंतजार के बाद विभिन्न मोर्चों की नई टीम घोषित,…
भदोही: 'मुसहर' बताकर प्रसूता को अस्पताल से भगाया, सड़क पर हुई डिलीवरी; ईएमओ बर्खास्त, सीएमएस…
जौनपुर में धूमधाम से मनेगी गांधी और शास्त्री जयंती: प्रभात फेरी, 5 किमी रेस और…
जौनपुर: जल संरक्षण से संवर रहा किसानों का भविष्य, 'रिफॉर्म उत्सव' के जरिए वाटरशेड विकास…
छत्तीसगढ़ में विरासत पर्यटन को बड़ा बूस्ट: ASI और राज्य सरकार के बीच ऐतिहासिक MOU,…