कोलकाता : भाषा और चेतना पाठशाला’ की अनूठी पहल

“दीपावली के बाद भाई दूज या भैयादूज सबसे स्नेहमय त्योहारों में से एक है। यह पर्व भाई-बहन के बीच अटूट प्रेम, विश्वास और स्नेह का प्रतीक है परंतु इस रिश्ते की गहराई को अगर किसी ने सच्चे अर्थों में सजाया है, तो वह बहनें हैं”

कोलकाता 23 / 10 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

भाई दूज के दिन बहनें अपने भाइयों को तिलक लगाकर उनके सुख, समृद्धि और लंबी आयु की कामना करती हैं। बदले में भाई अपनी बहनों को उपहार देकर उनके स्नेह का सम्मान करते हैं। पर इस रस्म से परे, यह पर्व समाज में एक गहरा संदेश भी देता है कि रिश्ते जन्म से नहीं, भावना से बनते हैं।

इसी रिश्ते की गांठ को बागमारी इलाके में इस बार कुछ खास अंदाज में मनाया जा रहा है। ‘भाषा और चेतना पाठशाला’ की पहल पर 23 अक्टूबर, गुरुवार की शाम चार बजे आयोजित होगा ‘गण बोनफोटा, एक सामूहिक ‘भाई और बहन दूज’, जो समर्पित है समाज के वंचित और विशेष रूप से सक्षम बच्चों को।

इस अनोखे आयोजन का उद्देश्य है प्रेम, अपनापन और समानता के भाव को फैलाना। जब हर जगह बहनें अपने भाइयों को फोंटा लगाकर दीर्घायु की कामना करेंगी, तब यहां वे बच्चे भी ‘भाई दूज’ का आनंद लेंगे जिनके पास न कोई बहन है, न कोई भाई यानी भाई तिलक देगा बहन को और बहन तिलक देगी भाइयों को।

पिछले 17 वर्षों से इस अनूठी परंपरा का जश्न मनाते हुए संस्था का सन्देश है – हर किसी को चाहिए स्नेह, हर किसी को मिले कोई अपना। इस अवसर पर बच्चों के बीच फोंटा लगाने, गीत-संगीत, मिठाई वितरण और खेल-कूद के कार्यक्रम होंगे।

Santosh SETH

Recent Posts

PM मोदी ने दी देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं, जवानों संग मनाएंगे पर्व

PM मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं: कहा- 'रोशनी का यह पर्व अंधेरे…

3 hours ago

त्योहारी भीड़ पर एक्शन में रेल मंत्री: वार रूम से कर रहे लाइव निगरानी

त्योहारी भीड़ पर 'एक्शन मोड' में रेल मंत्री: वार रूम से हो रही 28 प्रमुख…

3 hours ago

अयोध्या: 30 लाख दीयों से जगमगाई रामनगरी, CM योगी का विकास पर जोर

अयोध्या में 10वें दीपोत्सव की भव्यता: 30 लाख दीयों से जगमगाए सरयू के 56 घाट,…

3 hours ago

सीएम योगी: रामभक्तों पर गोली चलवाने वाले अब अयोध्या का सपना देख रहे हैं

सीएम योगी का अखिलेश यादव पर सीधा निशाना: 'जिन लोगों ने रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं,…

3 hours ago

चावल की महंगाई पर सरकार की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: 4 बड़े फैसले

चावल की कीमतों पर लगाम लगाने के लिए सरकार का बड़ा 'एक्शन': व्यापारियों के लिए…

1 day ago

कैंसर की 137 दवाएं 70% तक सस्ती, मरीजों को 3357 करोड़ की बचत

कैंसर के मरीजों के लिए बड़ी राहत: 137 जीवनरक्षक दवाएं हुईं 70% तक सस्ती, सरकार…

1 day ago