कोलकाता : भारत रत्न’ लता मंगेशकर पर समर्पित विशेष प्रदर्शनी का शुभारंभ

“महानगर में प्रभा खेतान फ़ाउंडेशन द्वारा आयोजित ‘भारत रत्न लता मंगेशकर’ प्रदर्शनी को संगीत शोधकर्ता स्नेहासिस चटर्जी ने संजोया है, जिन्होंने ‘लता गीतकोश’ के 15 खंड तैयार किए हैं और लिम्का बुक ऑफ़ रेकॉर्ड्स में सम्मानित भी हो चुके हैं”

कोलकाता 30 / 11 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

जमिनी रॉय गैलरी (आईसीसीआर) में लगी इस प्रदर्शनी में ‘स्वर कोकिला’ के छह दशक लंबे सफ़र को तस्वीरों, एल्बमों, पोस्टरों और दस्तावेज़ों के माध्यम से प्रस्तुति मिली।

लता जी के शुरुआती संघर्ष से लेकर विश्वस्तरीय पहचान तक का पूरा सफर रचनात्मक शैली में उकेरा गया है। आगंतुकों को उनकी निजी और पेशेवर यात्रा की दुर्लभ झलकियाँ देखने को मिलीं—रिकॉर्डिंग स्टूडियो के पल, पुरस्कार ग्रहण करते क्षण, और परिवार तथा सहकर्मियों संग बीते कुछ स्मरणीय दृश्य।

उद्घाटन समारोह में बंगाल के संगीत, साहित्य और कला जगत की कई दिग्गज हस्तियाँ मौजूद रहीं—श्रीकांत आचार्य, जॉय सरकार, प्रो. पबित्र सरकार सहित साहित्य, फिल्म और संगीत शोध के कई जाने-माने नाम।

कार्यक्रम का संचालन देबाशीष बसु ने किया। श्रीरामपुर निवासी और लता मंगेशकर पर शोध करने वाले एकमात्र संग्रहकर्ता स्नेहाशीष ने बताया कि ‘जब मैंने पहली बार बचपन में लता जी का ‘ओ बबूल प्यारे’ सुना, तो मुझे उनकी आवाज से प्यार हो गया।

बाद में मैंने महान संग्रहकर्ता सूरजलाल मुखर्जी के मार्गदर्शन में अपना संग्रहकर्ता जीवन शुरू किया और चार दशकों से अधिक समय तक लता जी पर काम किया।’

स्नेहाशीष ने कहा, ‘यह मेरा सौभाग्य है कि मैं व्यक्तिगत रूप से लता जी से एक-दो बार मिला और उन्होंने मेरे काम के लिए मुझे आशीर्वाद दिया।’ उनके अनुसार यह प्रदर्शनी ‘सुरों की मलिका’ लता मंगेशकर को भावभीनी श्रद्धांजलि है।

लता मंगेशकर की आवाज़ ने भारतीय संगीत को जो पहचान दी, इस प्रदर्शनी ने उसी अमर धरोहर को संजोकर एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक दस्तावेज़ का रूप दे दिया है।

जहाँ हर दीवार, हर तस्वीर और हर स्मृति, सुरों की उस अनुपम साधना की कहानी कहती है जिसने भारत को हमेशा के लिए बदल दिया। यह प्रदर्शनी 1 दिसंबर 2025 तक प्रतिदिन शाम 3 से 8 बजे तक खुलेगी।

Santosh SETH

Recent Posts

चावल की महंगाई पर सरकार की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: 4 बड़े फैसले

चावल की कीमतों पर लगाम लगाने के लिए सरकार का बड़ा 'एक्शन': व्यापारियों के लिए…

2 hours ago

कैंसर की 137 दवाएं 70% तक सस्ती, मरीजों को 3357 करोड़ की बचत

कैंसर के मरीजों के लिए बड़ी राहत: 137 जीवनरक्षक दवाएं हुईं 70% तक सस्ती, सरकार…

2 hours ago

जौनपुर: दिशा समिति की बैठक में किये गए पांच बड़े फैसले

जौनपुर 'दिशा' समिति की बैठक: विकास कार्यों की हुई गहन समीक्षा, सांसद बाबू सिंह कुशवाहा…

3 hours ago

जौनपुर: किसानों की आय बढ़ाने की पहल, 200 कृषकों को बंटे मुफ्त प्याज बीज

जौनपुर के किसानों के लिए खुशखबरी: उद्यान विभाग ने 200 कृषकों को बांटे 'मुफ्त प्याज…

3 hours ago

जौनपुर: रोजगार मेले में जनपद के 589 युवाओं को मिला रोजगार

जौनपुर रोजगार मेला: युवाओं के सपनों को मिली उड़ान, 22 कंपनियों ने 589 अभ्यर्थियों को…

3 hours ago

दिवाली: खुशियों का पर्व या प्रदूषण का संकट? पर्यावरण बनाम राजनीति का द्वंद्व

प्रकाश का पर्व या सांसों का संकट? दिवाली पर प्रदूषण और उस पर होती 'सियासत'…

3 hours ago