“पुराने कोलकाता की ‘नस’ बड़ाबाजार क्षेत्र में पुरानी और जर्जर इमारतों को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को चिंता व्यक्त की। पोस्ता मार्केट में जगद्धात्री पूजा के मंच से उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खुद इन खतरनाक इमारतों को गिराकर नये मकान बना सकती है”
कोलकाता 31 / 10 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
उन्होंने क्षेत्र के लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि प्रत्येक निवासी को ‘ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट’ दिया जाएगा, जिससे वे नये घर में दोबारा रह सकें। मुख्यमंत्री ने कहा, कुछ इमारतें हैं जो किसी भी समय गिर सकती हैं।
निगम ने पहले ही नोटिस जारी की है। लोग डरते हैं कि अगर निगम घर गिरा दे तो हम कहां जाएंगे लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है, सरकार इसका समाधान निकालेगी।
उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन घरों को गिराया जाएगा, वहां रहने वालों के नाम और पता दर्ज किए जाएंगे। उसके बाद राज्य सरकार स्वयं वहां नए मकान बनाएगी और निवासियों को उसी जगह पर फिर से रहने की अनुमति दी जाएगी। ममता ने कहा, जब नया घर बनेगा, तब भी आपका अधिकार बना रहेगा।
ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट का मतलब ही यही है कि आपका हक सुरक्षित रहेगा। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि वे बेवजह डरें नहीं और प्रशासन के साथ सहयोग करें। उनका कहना था कि सरकार का उद्देश्य लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है, ताकि किसी अप्रिय घटना में किसी की जान न जाए।
जौनपुर: 41 लाख की लूट का पर्दाफाश, खुद को हाईकोर्ट का वकील बताने वाला आरोपी…
जौनपुर: सुरेरी थाने में 2025 बैच के ट्रेनी सिपाही ने लगाई फांसी, पुलिस महकमे में…
ग्रामीण परिवर्तन के जमीनी शिल्पकार: कैसे सामुदायिक कैडर बदल रहे हैं ग्रामीण भारत की तस्वीर"…
पीएम-अजय (PM-AJAY) योजना से बदल रही अनुसूचित जाति समुदायों की तस्वीर, 16 हजार से अधिक…
दिशा 2.0: न्याय विभाग द्वारा आज गोवा में क्षेत्रीय कार्यशाला का आयोजन, 'न्याय प्रबोध' अभियान…
बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने की राष्ट्रीय सोशल मीडिया कार्यशाला की अध्यक्षता, 'मिशन यूपी' के…