कोलकाता कसबा हत्याकांड : मात्र 2 हजार रुपये के लिए हुई थी सीए की हत्या

“चार्टर्ड अकाउंटेंट आदर्श लोसलकर को डेटिंग ऐप पर सिर्फ दो हजार रुपये में अंतरंग संबंध का लालच देकर कसबा इलाके में एक होटल के कमरे में बुलाया गया था जहां से उसकी लाश बरामद हुई”

कोलकाता 26 / 11 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

हत्या के आरोप में गिरफ्तार लिव इन जोड़ा कोमल साहा और ध्रुव मित्रा ने पुलिस को बताया कि संबंध बनाने के बाद आदर्श ने 2 हजार रुपये भी देने से मना कर दिया। इसके कारण कोमल और उसके बीच पहले विवाद हुआ और फिर ध्रुव ने कमरे में आकर उसकी हत्यी कर दी।

अभियुक्त युवती के मोबाइल से मिले चैट से हुआ खुलासा

पुलिस के अनुसार, पिछले गुरुवार को कोमल ने डेटिंग ऐप पर आदर्श से संपर्क किया और अंतरंगता के लिए दो हजार रुपये मांगे। आदर्श ने कस्बा के एक होटल में दो कमरे बुक किये।

शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे कोमल और ध्रुव पहले एक कमरे में पहुंचे। दस मिनट बाद कोमल अकेले आदर्श के कमरे में गई। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि आदर्श खुद बाहर निकला, चिप्स खरीदा और कमरे में लौटा। इसी बीच होटल स्टाफ ने आदर्श के ऑर्डर पर बीयर पहुंचाई।

आरोपितों का दावा है कि कोमल ने आदर्श को और शराब पिलाई। जब वह पूरी तरह नशे में धुत हो गया तो कोमल ने बगल के कमरे से ध्रुव को बुला लिया। दोनों ने पहले उसके जेब से डेढ़ हजार रुपये निकाले।

नींद खुलते ही आदर्श ने विरोध किया। ध्रुव ने उसे मुक्का मारा और नाक तोड़ दी। जवाब में आदर्श ने लात मारी। दोनों ने पहले उसके पैर तौलिए से बांधे, फिर बेडशीट से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। ध्रुव के हाथ पर आदर्श के नाखूनों के गहरे निशान मिले हैं।

हत्या के बाद दोनों ने बेडशीट हटा दी ताकि कोई सबूत न बचे। रात करीब 2:30 बजे वे कमरे से निकले, कोमल अपना बैग लेकर ध्रुव के साथ होटल से फरार हो गयी। शनिवार सुबह आदर्श का नग्न शव मिला।

पुलिस का कहना है कि यह कपल डेटिंग ऐप के जरिए दूसरे राज्यों के कई लोगों को भी इसी तरह ठग चुका है। दोनों अपने बयान बार-बार बदल रहे हैं। कभी कहते हैं कि सिर्फ लूटना चाहते थे, कभी कहते हैं कि आदर्श ने गाली-गलौज की इसलिए जान ले ली।

कस्बा थाने में उनसे अलग-अलग और आमने-सामने पूछताछ की जा रही है। घटना के पुनर्निर्माण (क्राइम सीन रीक्रिएशन) के लिए उन्हें होटल भी ले जाया गया।

आदर्श के शव का पोस्टमॉर्टम हो चुका है। रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई है। पुलिस अब दोनों के मोबाइल फोन, बैंक ट्रांजेक्शन और डेटिंग ऐप चैट रिकॉर्ड खंगाल रही है ताकि पहले के दूसरे शिकार भी सामने आ सकें।

Santosh SETH

Recent Posts

छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली का कहर, 4 लोगों की दर्दनाक मौत

छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली का कहर: बलौदाबाजार में छात्र की मौत, जांजगीर-चांपा में 3 ने…

12 hours ago

छत्तीसगढ़ : कुम्हारी में सेंट्रल GST का छापा, सितार गुटखा की फैक्ट्री पकड़ी

दुर्ग: 'सितार' गुटखा के अवैध निर्माण पर सेंट्रल GST का छापा, मशीनें और भारी माल…

12 hours ago

केजरीवाल और परिवार को चुनाव आयोग का नोटिस, AAP भड़की

दिल्ली वोटर लिस्ट: अरविंद केजरीवाल समेत परिवार के 5 सदस्यों को चुनाव आयोग का नोटिस,…

12 hours ago

LPG सब्सिडी के लिए 1 अक्टूबर से बायोमेट्रिक आधार सत्यापन अनिवार्य

गैस उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: 1 अक्टूबर से LPG सब्सिडी के लिए बायोमेट्रिक आधार…

12 hours ago

NSA डोभाल का खुलासा: जब चीनी सेना ने पकड़े एजेंट, लगा करियर खत्म

NSA अजीत डोभाल ने खोला शुरुआती करियर का राज: जब चीन ने पकड़ लिए थे…

12 hours ago

बसपा प्रमुख मायावती ने आकाश को हटाया, ईशान आनंद को जिम्मेदारी

बसपा में बड़ा फेरबदल: मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को किया किनारे, अब ईशान आनंद…

12 hours ago