कोलकाता : अम्हर्स्ट स्ट्रीट के मैनहोल से मिला सड़ा-गला शव

“महानगर के अम्हर्स्ट स्ट्रीट थानांतर्गत के.सी. सेन स्ट्रीट इलाके में मंगलवार को एक मैनहोल के अंदर से व्यक्ति का सड़ा-गला शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है”

कोलकाता 01 / 11 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

पुलिस के अनुसार उसकी अनुमानित उम्र लगभग 30 वर्ष बताई जा रही है। पोस्टमॉर्टम में शुरुआती जांच में शरीर पर चोट के किसी भी स्पष्ट निशान का पता नहीं चला है। हालांकि, मौत के सही कारण का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

घटना के अनुसार, इलाके में पानी की आपूर्ति नहीं हो रही थी। इसी शिकायत के आधार पर केएमसी (कोलकाता नगर निगम) को नोटिस मिला। निगम के कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे।

कर्मचारीयो ने मैनहोल की सफाई का काम शुरू किया। शुरू में तीन मैनहोल की सफाई सामान्य रूप से पूरी हुई। लेकिन जैसे ही चौथा मैनहोल खोला गया, वहां कर्मचारियों को एक सड़ा-गला शव मिला।

सफाई कर्मचारियों का कहना है कि शव पूरी तरह से सड़ चुका था और अधिकांश हिस्सों में कंकाल बन चुका था। इस आधार पर पुलिस ने अनुमान लगाया है कि यह घटना कई दिन पहले हुई थी। मृतक के शव को सुरक्षित तरीके से मैनहोल से बाहर निकाला गया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।

पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए आसपास के इलाके में पूछताछ कर रही है। मृतक की पहचान करने के लिए स्थानीय निवासियों और पड़ोसियों से बातचीत की जा रही है ताकि कोई सुराग मिल सके। साथ ही पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि यह हत्या की घटना है या किसी प्राकृतिक कारण से मौत हुई है।

पुलिस ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि यदि किसी ने कुछ संदिग्ध देखा हो या मृतक के बारे में कोई जानकारी हो तो तुरंत थाने में सूचित करें। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैलाई है और स्थानीय लोगों में चिंता की स्थिति पैदा कर दी है।

अभी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और स्थानीय जांच की प्रगति से ही मामले की पूरी तस्वीर सामने आएगी। पुलिस ने शव की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

Santosh SETH

Recent Posts

चावल की महंगाई पर सरकार की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: 4 बड़े फैसले

चावल की कीमतों पर लगाम लगाने के लिए सरकार का बड़ा 'एक्शन': व्यापारियों के लिए…

4 hours ago

कैंसर की 137 दवाएं 70% तक सस्ती, मरीजों को 3357 करोड़ की बचत

कैंसर के मरीजों के लिए बड़ी राहत: 137 जीवनरक्षक दवाएं हुईं 70% तक सस्ती, सरकार…

4 hours ago

जौनपुर: दिशा समिति की बैठक में किये गए पांच बड़े फैसले

जौनपुर 'दिशा' समिति की बैठक: विकास कार्यों की हुई गहन समीक्षा, सांसद बाबू सिंह कुशवाहा…

4 hours ago

जौनपुर: किसानों की आय बढ़ाने की पहल, 200 कृषकों को बंटे मुफ्त प्याज बीज

जौनपुर के किसानों के लिए खुशखबरी: उद्यान विभाग ने 200 कृषकों को बांटे 'मुफ्त प्याज…

4 hours ago

जौनपुर: रोजगार मेले में जनपद के 589 युवाओं को मिला रोजगार

जौनपुर रोजगार मेला: युवाओं के सपनों को मिली उड़ान, 22 कंपनियों ने 589 अभ्यर्थियों को…

4 hours ago

दिवाली: खुशियों का पर्व या प्रदूषण का संकट? पर्यावरण बनाम राजनीति का द्वंद्व

प्रकाश का पर्व या सांसों का संकट? दिवाली पर प्रदूषण और उस पर होती 'सियासत'…

4 hours ago